प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना: अक्सर हम सड़क किनारे लगी हुई छोटी-छोटी दुकानों पर अपना मनमोहक सामान खरीदना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा शायद ही होता है कि हम इन दुकानों पर मोल भाव ना करें | सब्जियां हो या कोई और अन्य सामग्री हम उसमें लड़-झगड़-कर कुछ ना कुछ मूल्य कम करवा ही लेते हैं | लेकिन क्या कभी सोचा है कि स्ट्रीट वेंडर्स को पूरे दिन कड़ी धूप में अपना खून जलाने का कितना पैसा नसीब होता है |
हालांकि हम इस बात से पूर्ण रूप से अवगत हैं कि कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन 2020 में यदि किसी को सबसे ज्यादा मार झेलनी पड़ी थी तो वह था भारत का गरीब ! हमारे देश में ऐसे बड़े पैमाने में लोग रहते हैं जो यदि दिन में कमाते हैं तो तो ही रात का भोजन कर पाते हैं | तो ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 1 जून 2020 को केंद्रीय कैबिनेट बैठक में स्वानिधि योजना की को शुरू करने का फैसला लिया गया | इस योजना के तहत छोटे-छोटे व्यवसाय ( रेहड़ी पटरी ) करने वाले लोगों को ₹10000 का बैंक ऋण दिया जाएगा जिस से भी अपना जीवन यापन पुनः प्रारंभ कर सकेंगे योजना | प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े |
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
1. | योजना का नाम | प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना |
2. | किस की योजना है | केंद्र सरकार की योजना |
3. | किस मंत्रालय के अधीन है | योजनाआवास और शहर मामलों का मंत्रालय |
4. | शुरुआत | 1 जून 2020 |
5. | लाभार्थी | रेहड़ी पटरी के लोग (स्ट्रीट वेंडर्स) |
6. | उद्देश्य | स्ट्रीट वेंडर्स को अपना व्यवसाय हेतु 10000 का ऋण उपलब्ध करवाना |
7. | टोल फ्री / हेल्पलाइन नंबर | 01123062850 |
8. | अधिकारिक वेबसाइट | http://pmsvanidhi.mohua.gov.in |
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की विशेषताएं एवं लाभ :-
- इन लोगों की स्थिति को देखते हुए इस योजना को काफी आसान बनाया गया है, इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र देना होता है |
- स्ट्रीट वेंडर को इस योजना से काफी बड़े पैमाने पर लाभ मिला है जिससे कि वे स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में सफल रहे |
- इस योजना के तहत लोन लेने के लिए आपको किसी भी गारंटी या फिर सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं होती |
- इस योजना से लाभ लेकर आप अपना कोई छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं जैसे कि फल, सब्जी आदि बेचने का कार्य |
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर को ₹10000 की आर्थिक सहायता ( कर्ज) के रूप में दी जावेगी , जिसे उनको 12 महीने में चुकाना पड़ेगा |
- केंद्र सरकार के द्वारा अब तक स्वनिधि योजना के अंतर्गत 2714 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके है जो यह प्रमाणित करता है कि काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं |
- प्रधानमंत्री स्वर्ण निधि योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने नजदीकी बैंक जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं |
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत कौन-कौन लोन प्रदान कर सकता है :-
1. | स्मॉल फाइनेंस बैंक |
2. | कोऑपरेटिव बैंक |
3. | रीजनल रूरल बैंक्स |
4. | शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक |
5. | नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनीज |
6. | माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन |
7. | सेल्फ हेल्प ग्रुप बैंक्स |
8. | स्त्री निधि आदि |
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आंकड़े :-
1. | कुल आवेदन | 28,45,870 |
2. | स्वीकृत | 15,26,313 |
3. | संवितरित | 10,07,536 |
4. | ऑनबोर्ड की गई शाखाओं की संख्या | 1,46,966 |
5. | स्वीकृत राशि | 1,521.56 करोड़ रु |
6. | वितरित राशि | 989.37 करोड़ रु |
7. | डिजिटल भुगतान स्वीकार करने वाले एसवी की संख्या | 10,07,536 |
8. | एसवीएस को भुगतान किया गया कुल कैशबैक | रुपये 56,050 |
9. | कुल ब्याज सब्सिडी का भुगतान | रु 0 |
10. | प्राप्त एलओआर आवेदन की संख्या | 11.43,547 |
11. | स्वीकृत एलओआर आवेदनों की संख्या | 8,42,107 |
12. | खारिज किए गए एलओआर आवेदनों की संख्या | 34, 422 |
13. | मंजूरी के लिए औसत दिन | 24 |
14. | वर्ष में आवेदक की औसत आयु | 40 |
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभ :-
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ₹10,000 का ऋण लेकर आप अपना कोई भी छोटा-मोटा व्यापार डाल सकते हैं |
- चाहे आप किसी भी बैंक के खाता धारक है आपको लोन मिलने में कोई भी दुविधा नहीं होगी |
- यदि आप इस लोन का भुगतान समय पर कर देते हैं तो अगली बार इस योजना के तहत आपको सरकार से ₹20,000 तक का लोन मिलने की संभावना है |
- यदि आप दूसरी बार भी ₹20,000 का लोन समय पर वापस कर देते हैं तो आपको अगली बार ₹50,000 तक का सिक्योरिटी फ्री लोन मिलेगा |
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना हेतु पात्र व्यक्ति :-
आर्थिक मंदी से गुजर रहे हमारे देश के गरीब नागरिक, इस योजना का लाभ ले सकते हैं इस योजना से लाभ लेकर आप भी एक आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं | तथा योजना ऋण से आप कोई छोटा मोटा व्यापार डालकर अपना सुखद निबंध ज्ञापन कर सकते हैं | इस योजना हेतु पात्र व्यक्ति निम्न प्रकार से है:-
- सभी प्रकार के छोटे-मोटे खुदरा दुकान वाले कारोबारी।
- जूता पोलिश व बनाने वाले मोची।
- पान बेचने वाले पनवाड़ी।
- नाई की दुकान चलाने वाले।
- सड़क के किनारे या रेहड़ी पर फल बेचने वाले |
- . कपड़े धोने वाले वाले धोबी की दुकान पर।
- चाय का ठेला लगाने वाले।
- सड़क किनारे खाना बेचने वाले।
- गली गली कपड़े बेचने वाला (फेरी वाला)।
- खोखा चलाने वाले छोटे व्यवसायी।
- ब्रेड पकोड़ा, मोमो, चाऊमीन आदि अंडे बेचने वाले।
- सड़क के किनारे स्टेशनरी सामान बेचने वाले आदि ।
upvpsr Homepage | click here |
Official Telegram Group Link | click here |
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना – FAQs
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में सहायता के रूप में कितनी राशि का ऋण मिलता है ?
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में सहायता के रूप में ₹ 10,000 का ऋण मिलता है
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत कब हुई थी ?
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत 1 जून 2020 हुई थी ?
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
http://pmsvanidhi.mohua.gov.in