Anganwadi Bharti: यदि कोई युवा बेरोजगार है फिर चाहे वह अमीर हो या गरीब ! बात अगर सरकारी नौकरी की आती है तो सबको यह जॉब/ नौकरी की चाहत होती है | मिडिल क्लास के कुछ युवाओं के पास नौकरी करने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं होता और सरकारी नौकरी में यदि कोई आसान सी नौकरी है तो वह है आंगनबाड़ी | इस नौकरी को पाने के लिए उम्मीदवारों को ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता |
हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती हेतु कई पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई है | जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,आंगनबाड़ी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जैसे पदों की नियुक्ति हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है तथा इन पदों हेतु चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू होने की आशंका जताई जा रही है | मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2022 से जुड़ी संपूर्ण आवश्यक जानकारी हेतु इस लेख को अंतर पढ़ें :-
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 (Anganwadi Bharti Overview)
1 | विभाग | महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश |
2 | पोस्ट नाम | आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता |
3 | कुल पोस्ट | 107 पद |
4 | वेतन | 4839 – 11500 रुपये |
5 | नौकरी श्रेणी | आंगनवाडी-कार्य |
6 | लागू मोड | ऑफलाइन फॉर्म |
7 | स्थान | मध्य प्रदेश |
आगनबाडी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड (Anganwadi Bharti Eligibility Criteria
- यदि आप मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2022 में आवेदन करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आपके पास मध्य प्रदेश राज्य का निवास प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है |
- आवेदन करता की आयु अनिवार्य रूप से कम से कम 18 वर्ष होना अति आवश्यक है |
- यदि आप आंगनबाड़ी भर्ती 2022 हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 10 वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है |
- आवेदन कर्ता के पास मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड एवं बैंक का अकाउंट होना आवश्यक है |
- मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2022 से जुड़े संपूर्ण पात्रता मानदंड हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन एवं पीडीएफ को अवश्य देखें |
आंगनवाड़ी भर्ती 2022 हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents for Anganwadi Bharti)
- 10वीं की अंकसूची |
- 12वीं की अंकसूची ( आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए ) |
- कक्षा पांचवी की अंकसूची ( सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए ) |
- आधार कार्ड |
- रोजगार पंजीयन |
- सामग्र आईडी |
- निवास प्रमाण पत्र |
- पासपोर्ट साइज फोटो |
- पैन कार्ड (यदि हो तो) |
- पहचान पत्र आदि |
आंगनवाड़ी भर्ती 2022 पद एवं रिक्तियां (Anganwadi Bharti Details)
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश में कुल निम्नलिखित पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं एवं पद अनुसार रिक्तियों की संख्या निम्नलिखित है :-
क्र.सं. | पोस्ट का नाम | रिक्ति की संख्या |
1 | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | 40 |
2 | सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | 65 |
3 | मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | 02 |
कुल पद | 107 |
आंगनवाड़ी भर्ती पद-अनुसार शैक्षणिक योग्यता (Anganwadi Bharti Education Qualification)
यदि आप संपूर्ण पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तथा एमपी आंगनबाड़ी भर्ती 2022 में आवेदन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित पदों के लिए नीचे दिए गए शैक्षणिक योग्यता का होना अति आवश्यक है | तो आइए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एवं आदिवासी क्षेत्रों के लिए पद अनुसार शैक्षिक योग्यता को टेबल के माध्यम से समझते हैं :-
क्र.सं. | पोस्ट का नाम | शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शैक्षिक योग्यता | आदिवासी क्षेत्रों के लिए शैक्षिक योग्यता |
1 | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं/11वीं बोर्ड उत्तीर्ण | उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: 10 वीं / 12 वीं बोर्ड उत्तीर्ण |
2 | आंगनबाड़ी सहायिका | उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास है | उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास है | |
3 | मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास है | उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास है | |
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें? (Anganwadi Bharti Application Form)
यदि आप संपूर्ण पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तथा अपने ऑफिशल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लिया है एवं एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्थित को ध्यान पूर्वक फॉलो करें :-
- आवेदन करने से पूर्व आप यह सुनिश्चित कर लें कि जिस ग्राम या क्षेत्र के लिए भर्ती निकाली गई है आपके पास उस ग्रामीण क्षेत्र का निवास प्रमाण पत्र है या नहीं ! यदि है तो आप इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं |
- आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र हेतु आपको कार्यालय एवं राज्य संबंधित एकीकृत बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय में संपर्क करना होगा |
- अब आपको कार्यालय से एक आवेदन पत्र प्राप्त होगा |
- इसके पश्चात कार्यालय से प्राप्त आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी ध्यान पूर्वक भर ले |
- अब आवेदन पत्र के साथ मांगे गए अपने संपूर्ण आवश्यक दस्तावेजों को संगठित कर ले |
- अतः अंत में आप अपने आवेदन पत्र को जिला के संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर अपने एमपी आंगनबाड़ी भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं |
upvpsr Homepage | Visit Now |
Official website | click here |
Anganwadi Bharti 2022 – FAQs
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2022 हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2022 हेतु आधिकारिक वेबसाइट है = https://www.mpwcdmis.gov.in/
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2022 किसके द्वारा निकाली गई है ?
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2022 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मध्य प्रदेश द्वारा निकाली गई है |
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2022 में कौन-कौन से पद हेतु रिक्तियां जारी की गई है ?
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2022 निम्नलिखित पदों हेतु रिक्तियां जारी की गई है :-
1). आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,
2). आंगनबाड़ी सहायिका और
3). मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता |
My nema pinki Kumari 10pass
Nema Pinki Kumari 10pass
10pass Pinki Kumari New Delhi
12 pass
12 pass Umesh Verma
Farm offline h
12 pass rajendra kumar meerut u.p
I am berojgar
Farm offline h