Army Bharti 2022: सर्वप्रथम तन, मन,धन से देश की सेवा करने का भाव रखने वाले उम्मीदवारों को हमारा नमन ! क्योंकि अपना सब कुछ त्याग कर देश की सेवा करना कोई आसान कार्य नहीं है तथा बीते कुछ वर्षों में भारतीय आर्मी द्वारा भर्तियां नहीं निकाली जा रही है इस बीच योग एवं इच्छुक उम्मीदवारों की बढ़ती आयु के कारण भी बिना कोई परीक्षा दिए | आर्मी की भर्ती हेतु अयोग्य होते जा रहे हैं एवं जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का सपना लिए बैठे हैं उनके लिए एक सुनहरा अवसर |
भारतीय सेना द्वारा हर वर्ष भारतीय सेना तकनीकी प्रदेश योजना (आर्मी एनईएस) के माध्यम से इच्छुक उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग कोर का अधिकारी बनने का अवसर प्राप्त होता है | हम आपको बता दें कि सिर्फ साइंस स्ट्रीम से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इस का अवसर प्राप्त होता है तथा वर्तमान समय में भारतीय सेना टीईएस 47 हेतु आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं , जिसमें योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं | इंडियन आर्मी टीईएस रिक्रूटमेंट 2022 से जुड़ी संपूर्ण आवश्यक जानकारी हेतु इस लेख को अंत तक पढ़ें :-
इंडियन आर्मी भर्ती (Army Bharti Overview)
1 | आर्टिकल का नाम | Army Bharti 2022 |
2 | कार्य का प्रकार | सरकारी नौकरी |
3 | टीईएस | टेक्निकल इंट्री स्कीम |
4 | पद के नाम | टीईएस 47 |
5 | रिक्त पदों की संख्या | ————– |
6 | आवेदन की तिथि | 24/01/2022 |
7 | आवेदन की अंतिम तिथि | 23/02/2022 *अनिश्चित* |
8 | आधिकारिक वेबसाइट | https://joinindianarmy.nic.in/ |
आर्मी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड (Army Bharti Eligibility Criteria)
- भारतीय सेना द्वारा निकाली गई इंडियन आर्मी टीईएस 47 की भर्ती हेतु आवेदन 24 जनवरी 2022 से शुरू हो चुके हैं |
- इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने कक्षा बारहवीं साइंस स्ट्रीम से पास की है |
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कक्षा 12वीं में 60 फीसदी नंबरों के साथ पास होना अति आवश्यक है |
- संभवतः आवेदन करने वाला अभ्यार्थी जेईई मेन 2021 की परीक्षा में शामिल हुआ हो, यह भी आवश्यक हो सकता है |
- यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी उम्र 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए |
- इंडियन आर्मी टीईएस 47 रिक्रूटमेंट 2022 में आप केवल ऑनलाइन मोड से ही आवेदन कर सकेंगे |
- आवेदन करने वाला उम्मीदवार / अभ्यार्थी भारत देश का निवासी होना आवश्यक है |
- इंडियन आर्मी टीईएस रिक्रूटमेंट 2022 से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी हेतु आप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन को देख सकते हैं | https://joinindianarmy.nic.in/
आर्मी भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया (Army Bharti Selection Process)
- यदि आप इंडियन आर्मी टीईएस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास होना आवश्यक है |
- अभ्यार्थी का बोर्ड परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंको से पास होना आवश्यक है |
- आवेदन कर्ता ने जेईई मेंस 2021 का एग्जाम दिया हो तभी वह इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार है |
- इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा |
- इस भर्ती में चरण 1 में पास हुए उम्मीदवारों को स्टेट-II में ले जाया जाएगा और केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा |
- इसके पश्चात जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है उन्हें दस प्लस दो तकनीकी प्रवेश योजना सात पाठ्यक्रमों में भाग लेने मिलेगा |
- भारतीय सेना टीईएस 47 भर्ती 2022 :-
- बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग – (गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी)
- तकनीकी प्रशिक्षण – (3 वर्षों के लिए पूर्व प्रशिक्षण)
- तकनीकी प्रशिक्षण चरण 2 – (1 वर्ष के लिए पोस्ट कमीशन प्रशिक्षण)
इंडियन आर्मी भर्ती में वेतन :-
यदि आपने इस परीक्षा को पास कर लिया है तो इंडियन आर्मी टीईएस रिक्रूटमेंट 2022 में आपका अपेक्षित मासिक वेतन निम्नलिखित है :-
- इस भर्ती में चयनित जेंटलमैन उम्मीदवारों को प्रतिमाह वेतन लगभग 56100 रुपए मिलने की आशंका है |
- एनडीए उम्मीदवारों को 3 साल के प्रशिक्षण के पूरा होने पर सभी कार्य मिलेंगे एवं उनका वेतन ₹56100 से ₹250000 प्रति माह के बीच हो सकता है |
इंडियन आर्मी भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents for Army Bharti 2022)
यदि आप संपूर्ण पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं तथा इंडियन आर्मी टीईएस रिक्रूटमेंट 2022 हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आपेक्षित एवं आवश्यक दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है :-
- आवेदन कर्ता की 10वीं की अंकसूची
- आवेदन कर्ता की 12वीं की अंकसूची
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- वैक्सीन सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन कर्ता के हस्ताक्षर
- जेईई मेन परीक्षा प्रमाण पत्र ( ऐसा प्रमाण पत्र जो कि यह साबित करें कि आप जेईई मेन 2022 की परीक्षा में शामिल हुए थे ) आदि |
इंडियन आर्मी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to apply for Army Bharti 2022)
सर्वप्रथम उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें एवं संपूर्ण टर्म एंड कंडीशन को अवश्य जांच लें उसके पश्चात ही आवेदन करें | यदि आप संपूर्ण पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तथा इंडियन आर्मी टीईएस रिक्रूटमेंट 2022 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें :-
- सर्वप्रथम आपको भारतीय सेना टीईएस 47 भर्ती 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ( https://joinindianarmy.nic.in/ )
- जैसी आप आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करेंगे तब आपके सामने भारतीय सेना टीईएस भर्ती का होम पेज होगा |
- अब होम पेज पर आपको टीईएस 47 अधिसूचना को डाउनलोड करना होगा |
- अब उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन को पूरे ध्यान से पढ़ें |
- इसके पश्चात अब आप अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं |
- जैसे ही आप अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपको नए पेज पर भेजा जाएगा जहां पर आपका आवेदन पत्र होगा |
- इसके पश्चात अब आप आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें एवं भरी हुई जानकारी की एक बार और जांच कर ले |
- इसके पश्चात मांगे गए अपने संपूर्ण आवश्यक दस्तावेजों को अपने फॉर्म के साथ अटैच करें |
- अब आप सबमिट या एंटर बटन पर क्लिक कर , ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को सफल बना सकते हैं |
- अतः अंत में आप अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं तथा उसे भविष्य के लिए संभाल कर रख सकते हैं |
Army Bharti 2022 – FAQs
भारतीय सेना टीईएस 47 भर्ती 2022 हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
भारतीय सेना टीईएस 47 भर्ती 2022 हेतु आधिकारिक वेबसाइट है = https://joinindianarmy.nic.in/
भारतीय सेना टीईएस 47 भर्ती 2022 में कुल कितने पदों हेतु रिक्तियां जारी की गई है ?
भारतीय सेना टीईएस 47 भर्ती 2022 में कुल 90 पदों हेतु रिक्तियां जारी की गई है |
भारतीय सेना टीईएस 47 भर्ती 2022 हेतु कौन आवेदन कर सकता है ?
भारतीय सेना टीईएस 47 भर्ती 2022 हेतु साइंस स्ट्रीम से कक्षा बारहवीं में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने वाला अभ्यार्थी आवेदन कर सकता है तथा उस अभ्यार्थी ने जेईई मेन का एग्जाम अटेंड किया हो तभी वह इस भर्ती हेतु आवेदन करने की योग्य है |
Indian army soljar india ke dil ke dadkan ha
Indian army soljar india ke dil ke dadkan ha
I proud off you Indian army
Hir sir/ma”am which place it is there