Bihar Board Inter Admit Card 2023: बिहार बोर्ड ने जारी कर दिए एडमिट कार्ड, इस तरह डाउनलोड करें

Bihar Board Inter Admit Card 2023: नवीनतम समाचार के अनुसार इस वर्ष बीएसईबी कक्षा 12वीं के तहत पंजीकृत सभी विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 10 जनवरी 2023 से लेकर 20 जनवरी 2023 तक बिहार राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में किया जा रहा है साथ ही प्रयोगिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल इंटर एडमिट कार्ड 2023 को 19 दिसंबर 22 को सफलतापूर्वक जारी किया गया है।

बीएसईबी प्रैक्टिकल परीक्षाओं का निर्धारण होने से पूर्व ही कक्षा बारहवीं के तहत दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा की तिथियों को भी निर्धारण किया गया है जो कि आप सभी की प्री बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 16 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2023 तक आयोजित की जानी है। प्रैक्टिकल एवं प्री बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण होने के पश्चात बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के तहत पंजीकृत सभी विद्यार्थी बड़ी उत्सुकता के साथ बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2023 का इंतजार कर रहे हैं जो कि आपका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।

Bihar Board Inter Admit Card 2023

बिहार बोर्ड स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा इस वर्ष सभी विद्यार्थियों के पंजीकरण कार्य को दिसंबर 2022 में सफलतापूर्वक समाप्त किया गया है जिसके द्वारा इस वर्ष कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा में लगभग 1100000 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होने जा रहे हैं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष 900000 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होने जा रहे हैं।

वार्षिक परीक्षा के तहत पंजीकृत सभी विद्यार्थी बड़ी उत्सुकता के साथ बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं जो कि आप सभी का इंतजार समाप्त हो चुका है क्योंकि बीएसईबी के द्वारा कक्षा दसवीं की परीक्षा तिथि 14 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है और कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि भी फरवरी-मार्च 2023 निर्धारित कर दी गई है। इन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए बीएसईबी के द्वारा 10वीं का फाइनल एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2023 को जारी कर दिया गया है अब जल्द ही बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2023 को भी जारी किया जाएगा‌ |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Board Inter Admit Card 2023 – Overview

बोर्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
कक्षा10वीं और 12वीं
सत्र2022-2023
कक्षा 10 विषयगणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, भाषा परीक्षा, भाषा II
कुल बदलावसुबह और दोपहर की शिफ्ट
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2023फरवरी से मार्च 2023
सुबह की पाली का समयसुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक
दोपहर की पाली का समयदोपहर 1:45 से शाम 5:00 बजे तक
बिहार बोर्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड 2023 रिलीज की तारीख08 जनवरी 2023
डमी एडमिट कार्डपहले ही जारी किया जा चुका है
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड 202308 जनवरी 2023
लेख श्रेणीप्रवेश पत्र
सरकारी वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com

बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2023 कब तक जारी किया जाएगा

बीएसईबी के द्वारा कक्षा 12वीं के तहत पंजीकृत सभी विद्यार्थियों के लिए इंटर एडमिट कार्ड 2023 को जारी करने की अभी किसी भी तिथि की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इस वर्ष सभी विद्यार्थियों की सैद्धांतिक परीक्षाएं 16 जनवरी 2023 से लेकर 31 जनवरी 2023 तक आयोजित की जा रही है और इसी के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 10 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक किया जा रहा है| और माना जा रहा है कि लगभग फरवरी-मार्च 2023 तक वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण कर दिया जाएगा जिसके लिए जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह तक सफलतापूर्वक ऑनलाइन माध्यम के जरिए बिहार इंटर फाइनल एडमिट कार्ड 2023 को जारी किया जाएगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा विवरण 2023

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा इस वर्ष कक्षा बारहवीं के तहत दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा का आयोजन लगभग 1 फरवरी 2023 से कर दिया जाएगा आप सभी किया परीक्षा ऑनलाइन माध्यम के जरिए बिहार राज्य के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी इसी के साथ साथ ही बीएसईबी के द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि 10 जनवरी 2023 निर्धारित किए गए और सैद्धांतिक परीक्षाओं की तिथि 16 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है सैद्धांतिक एवं प्रैक्टिकल परीक्षाओं में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है क्योंकि प्रैक्टिकल परीक्षाओं में आपको 30 अंक प्रदान किए जाते हैं जो भी फाइनल परीक्षा में जुड़े जाते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2023 मुद्रित विवरण

बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट से इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के पश्चात सभी विद्यार्थियों के लिए उस एडमिट कार्ड पर नीचे दिए गए उल्लेखित विवरण दर्ज देखने के लिए मिल जाएंगे:-

  • छात्र का नाम
  • छात्र के पिता का नाम
  • छात्र की माता का नाम
  • छात्र का स्कूल का नाम
  • विषय परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र की तिथि
  • विषय कोड का नाम
  • रोल नंबर
  • उम्मीदवार का लिंग
  • और अन्य परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश आदि।

बीएसईबी इंटर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कैसे करें?

  • बीएसईबी इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात एडमिट कार्ड से संबंधित आधिकारिक सूचना पर नीचे स्क्रॉल करें।
  • स्क्रोल करने के पश्चात बीएसईबी कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा जिस पर स्कूल कोड, पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात “खोज” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आप सभी की स्क्रीन पर “बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2023” ओपन हो जाएगा।

बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

आधिकारिक वेबसाइट :- biharboardonline.bihar.gov.in

बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी किया गया है?

बीएसईबी के द्वारा कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर 2022 को सफलतापूर्वक जारी किया गया है।

Leave a Comment