CTET Qualifying Marks 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षकों के पद की नियुक्ति हेतु किया गया है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा 27 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा अपनी योग्यता के आधार पर पूर्ण कर ली गई है अब सभी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा परिणाम का विवरण जानना चाहते हैं। बता दें, सीटीईटी की इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे और परीक्षा पूर्ण कर चुके हैं इसके उपरांत सभी न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक जानना चाहते हैं जिसका विवरण हम इस लेख के माध्यम से लेकर आए हैं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है, जिसके तहत कक्षा एक से पांचवीं और कक्षा पांचवी से आठवीं में अध्ययन कराने हेतु शिक्षकों के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, एवं मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यदि आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, तो आप न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक जानना चाह रहे होंगे। बता दें, इस भर्ती में विद्यार्थियों को श्रेणी वार न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। तभी आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण माने जाएंगे जिसका विवरण आपके लिए नीचे प्राप्त होने वाला है।
CTET Qualifying Marks 2023
लेख का नाम | सीटीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स 2023 |
विभाग का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा |
लेख श्रेणी | सीटीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स |
परीक्षा की तिथियां | 27 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 |
उत्तर कुंजी जारी तिथि | 14 फरवरी 2023 |
आपत्ति दर्ज की अंतिम तिथि | 17 फरवरी 2023 |
परिणाम जारी होने की तिथि | फरवरी के अंत तक |
न्यूनतम क्वालीफाई अंक – | सामान्य श्रेणी – 60% आरक्षित श्रेणी – 55% |
साल | 2023 |
आधिकारिक पोर्टल | https://ctet.nic.in |
सीटीईटी परीक्षा का क्वालीफाइंग अंक कब जारी होगा
देशभर के सभी विद्यार्थी जो कि शिक्षा के क्षेत्र में डिप्लोमा स्नातक डिग्री इत्यादि पूर्ण कर चुके हैं। वह सीटीईटी परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा पूरी कर चुके हैं। यदि आप परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो आपके लिए बता दें कि इस परीक्षा को सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 60% एवं अन्य आरक्षित श्रेणियों के नागरिकों को 55% अंक अर्जित करने होंगे। तभी वह इस परीक्षा में उत्तीर्ण माने जाएंगे और उन्हें मेरिट लिस्ट में नाम दिया जाएगा |
सीटीईटी उत्तर कुंजी कब रिलीज किया जाएगा
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा द्वारा लाखों विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया गया था अब सभी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीटीईटी उत्तर कुंजी की जानकारी 14 फरवरी 2023 से आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकते हैं इसमें आपत्ति करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। उत्तर कुंजी की सहायता से विद्यार्थियों को अनुमानित अंकों की जानकारी प्राप्त होगी और वह अपना परिणाम जान पाएंगे।
सीटीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स 2023 की जांच कैसे करें?
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाना होगा।
- अब आपके लिए पोर्टल पर नवीन अपडेट्स पर जाना होगा।
- यहां पर आप सीटीईटी परिणाम या क्वालीफाइंग मार्क्स 2023 विकल्प का चुनाव करें।
- लॉगइन पेज उपलब्ध होगा, जहां पर आप मांगी गई जानकारी जमा करें।
- अब आप जमा करने के उपरांत पीडीएफ प्रारूप में अपना परिणाम देख सकते हैं।
- अंत में विद्यार्थी अपने परिणाम का पीडीएफ प्रारूप डाउनलोड अवश्य करें |
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट है – https://ctet.nic.in
सीटीईटी परीक्षा परिणाम डेट क्या है?
सीटीईटी परिणाम 2023 फरवरी के अंत तक रिलीज की जाने की संभावना है |
सीटीईटी भर्ती परीक्षा का न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक क्या है?
इस पात्रता परीक्षा में उम्मीदवारों को जो कि सामान्य श्रेणी में 60% अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 55% अंक हासिल करने होंगे |