E Shram Card 2nd Kist : जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे देश के रोजगार मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव जी द्वारा ई श्रम पोर्टल को लांच किया गया जिसका उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करना एवं उन्हें अनगिनत सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है | हमारे देश में लगभग 45 करोड़ ऐसे श्रमिक हैं जिनका किसी भी प्रकार का डेटाबेस सरकार के पास नहीं है तथा सरकार को उनके कार्य एवं वार्षिक आय की कोई भी जानकारी नहीं है और इसी कारण वे कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में असफल है | वर्तमान समय में ई श्रम कार्ड के अनगिनत लाभ श्रमिकों को देखने मिल रहे हैं जैसे कि रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद एक दुर्घटना बीमा, महंगे इलाज में सहायता राशि, पेंशन योजना, आदि और कई पात्र श्रमिकों के बैंक खातों में ई श्रम कार्ड की किस्त के रूप में सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है |
हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 1 करोड़ 50 लाख श्रमिक नागरिकों को ई श्रम कार्ड की प्रथम किस्त के रूप में सहायता राशि प्रदान की गई है और जल्द ही ई श्रम कार्ड द्वितीय किस्त के रूप में आपके बैंक खातों में सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी | हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में कुल पंजीकृत श्रमिकों की संख्या लगभग 5 करोड़ 90 लाख 8 हजार 745 है और लगभग 3,81,60,725 श्रमिक असंगठित क्षेत्रों में कार्य करते हैं तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इन श्रमिकों के खातों में सहायता राशि प्रदान की जावेगी | हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहले चरण में 15 सौ करोड़ रूपए की सहायता राशि हमारे श्रमिक भाइयों के खातों में डाली गई है और जल्दी द्वितीय चरण के रूप में लगभग 2 करोड़ 31 लाख की सहायता राशि आपको प्रदान कर दी जाएगी और यदि आप ई श्रम कार्ड द्वितीय किस्त से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहे :-
E Shram Card 2nd Kist अवलोकन :-
1 | लेख विवरण | E Shram Card |
2 | योजना की शुरुआत | केंद्रीय सरकार द्वारा |
3 | प्रक्षेपण वर्ष | 26 अगस्त 2021 |
4 | योजना | E Shram Card योजना |
5 | मंत्रालय | श्रम और रोजगार मंत्रालय |
6 | योजना की घोषणा | माननीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा |
7 | उद्देश्य | सभी श्रमिकों को ₹500 महीना |
8 | दूसरी किस्त | ₹1000 मिलेंगे |
9 | कुल पंजीकरण | लगभग 20 करोड़ से अधिक |
10 | आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, आदि |
11 | हेल्पलाइन नंबर | 14434 एवं 011-23389928 |
12 | अधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
13 | Join Our Official Group | Click Here |
E shram Card 2nd Kist से जुड़ी आवश्यक जानकारी :-
- यदि आपने 31 दिसंबर 2022 से पहले ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड हेतु आवेदन कर दिया है तो जल्द ही आपके अकाउंट में ई श्रम कार्ड की सहायता राशि प्रदान की जाएगी |
- हम आपको बता दें कि ई श्रम पोर्टल को हमारे देश के रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा लांच किया गया है |
- ई श्रम कार्ड की प्रथम किस्त के रूप में हमारे उत्तर प्रदेश में लगभग 1,500 करोड़ की सहायता राशि प्रदेश के असहाय श्रमिकों को आवंटित की गई है |
- ई श्रम कार्ड की द्वितीय किस्त के रूप में जल्द ही योगी सरकार द्वारा लगभग ₹2,31,00,000 की सहायता राशि हमारे श्रमिक भाइयों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी |
- ई श्रम कार्ड की वित्तीय सहायता राशि के रूप में श्रमिकों के खातों में ₹1000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी |
- आवेदन कर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड हेतु जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं तथा अनगिनत सरकारी योजनाओं का लाभ लेना प्रारंभ करें |
- ई श्रम कार्ड की द्वितीय किस्त से जुड़ी अन्य जानकारी हेतु आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं |
E shram Card 2nd Kist हेतु पात्र नागरिक :-
- छोटे और सीमांत किसान
- कृषि मजदूर
- दूध डालने वाले किसान
- सब्जी और फल विक्रेता
- प्रवासी मजदूरों
- बटाईदार ईंट भट्ठा मजदूर
- मछुआरे सॉ मिल के कर्मचारी
- पशुपालन कार्यकर्ता
- बीडल रोलिंग
- लेबलिंग और पैकिंग
- सीएससी
- बढ़ई रेशम उत्पादन श्रमिक
- नमक कार्यकर्ता
- टेनरी कार्यकर्ता
- भवन और निर्माण श्रमिक
- चर्मकार
- धात्रियों
- घरेलु मजदूर
- नाइयों
- समाचार पत्र विक्रेता
- रिक्शा चलाने वाले
- ऑटो चालक
- रेशम उत्पादन कार्यकर्ता
- घर की नौकरानी
- पुटपाथ विक्रेता
- आशा कार्यकर्ता आदि |
E shram Card के लाभ :-
- ई श्रम पोर्टल पर E Shram Card हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात आपको ₹2,00,000 तक का दुर्घटना बीमा केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है |
- ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात आपको 12 अंकों वाला एक ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है जो भी संपूर्ण भारत में मान्य रहता है |
- ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात आप ई श्रम कार्ड की पेंशन योजना को भी कवर करने लगते हैं |
- ई श्रम कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने के कुछ दिनों बाद पात्र होने पर आपको सरकार द्वारा कुछ सहायता राशि भी प्रदान की जाती है |
- ई श्रम के माध्यम से आपको ₹1000 की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है |
- ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात आपको अनगिनत सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होने लगता है |
- आपको सलाह दी जाती है कि आप जल्द से जल्द ई श्रम कार्ड हेतु आवेदन कर दें क्योंकि भविष्य में आपको कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ एवं योग्यता अनुसार रोजगार मिलने के भी अवसर है |
E shram Card हेतु आवेदन कैसे करें ?
यदि आप ई श्रम पोर्टल के माध्यम से E Shram Card हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन की जांच करें तथा पात्र होने के पश्चात ही ई श्रम कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन करें और निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर आप सफलतापूर्वक ई श्रम कार्ड हेतु आवेदन कर सकते हैं :-
- ई श्रम कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in है |
- जैसे ही आप इस आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करेंगे आपके सामने श्रम पोर्टल का होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको ” रजिस्टर फॉर E Shram Card” बाले विकल्प का चयन करना होगा |
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपकी मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा |
- इस नए पेज पर आपको ई श्रम कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त होगा |
- अब आवेदन कर्ताओं को आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप भरनी होगी |
- इसके पश्चात अब आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर या फिंगरप्रिंट अपलोड करने होंगे |
- अब अपनी आवेदन प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट बटन या एंटर बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
- अतः अंत में आपके सामने आपका 12 अंकों वाला ई श्रम कार्ड प्रदर्शित होने लगेगा और अब आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं |
E Shram Card 2022 – FAQs
E Shram Card द्वितीय किस्त से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
E Shram Card द्वितीय किस्त से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://eshram.gov.in/
E Shram Card की द्वितीय किस्त श्रमिकों के बैंक खातों में कब तक ट्रांसफर की जाएगी ?
ई श्रम कार्ड की द्वितीय किस्त श्रमिकों के बैंक खातों में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह के पश्चात ट्रांसफर की जावेगी |
ई श्रम कार्ड की द्वितीय किस्त के रूप में श्रमिकों को सरकार द्वारा कितनी सहायता राशि प्रदान की जावेगी ?
ई श्रम कार्ड की द्वितीय किस्त के रूप में श्रमिकों को सरकार द्वारा लगभग ₹1000 की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी |