E Shram Card Status Check: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत सभी गरीब एवं श्रमिक वर्ग के मजदूरों का डाटा एकत्रित करने हेतु वर्ष 2021 में ई श्रम कार्ड पोर्टल को लांच किया गया था इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण प्रत्येक गरीब एवं निम्न वर्गीय परिवारों को 12 अंकों का कोड वाला श्रमिक कार्ड प्रदान किया जाता है |
ई श्रम पोर्टल के तहत पंजीकृत सभी श्रमिकों को श्रमिक कार्ड प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य रोजगार के नए अवसर एवं विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है लेकिन इसी के साथ साथ ही सभी ई श्रम कार्ड धारकों के लिए बड़ी ही खुशी की खबर है क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा विधानसभा चुनाव होने से पूर्व सभी श्रमिकों के खाते में भरण-पोषण भत्ता के तहत ₹1000 की राशि का भुगतान किया जा रहा है ऐसे में अगर आप भी ई श्रम कार्ड धारक है तो जल्द से जल्द हमारे इस लेख में प्रदान की गई प्रक्रिया के माध्यम से ई श्रम कार्ड स्टेटस चेक करें।
E Shram Card Status Check
पोर्टल | ई श्रम पंजीकरण 2023 |
अंतर्गत | श्रम और रोजगार मंत्रालय |
स्थिति जाँचिए | ई श्रम बैलेंस स्थिति ऑनलाइन |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन प्रदान करें |
फ़ायदा | 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन |
पेंशन राशि | 1000 या 3000 प्रति माह |
पंजीकरण | ईश्रम पंजीकरण पोर्टल |
सरकार | केंद्र – सरकार भारत |
आधिकारिक पोर्टल | https://eshram.gov.in/ |
ई श्रम कार्ड भुगतान स्थिति 2023
ई श्रम योजना एक केंद्र स्तरीय योजना है लेकिन राज्य सरकारों द्वारा अपने अपने स्तर पर गरीब उम्मीदवारों को लाभ प्रदान करने हेतु इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव होने से पूर्व सभी श्रमिकों के खाते में ₹1000 की भरण-पोषण भत्ता की राशि का भुगतान किया जा रहा है |
जिसके तहत इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 1.26 करोड़ ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में प्रथम किस्त के माध्यम से ₹1000 की राशि का भुगतान किया जा चुका है और अब द्वितीय किस्त के माध्यम से जल्द ही वंचित रह गए श्रमिकों के खाते में भी भरण-पोषण भत्ता राशि प्रदान की जाएगी।
सिर्फ इन्हीं उम्मीदवारों को प्रदान की जाएगी ₹1000 की किस्त
ई श्रम योजना के अंतर्गत लगभग 28,58,58,004 से अधिक उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण कार्य को पूर्ण किया जा चुका है लेकिन प्रत्येक श्रमिकों को इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली ₹1000 की भरण-पोषण राशि प्रदान करना संभव नहीं है इसलिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ई श्रम योजना के अंतर्गत पात्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर है श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता की राशि प्रदान करने हेतु ई श्रम पेमेंट लिस्ट तैयार की गई है |
इस लिस्ट में नाम दर्ज सभी उम्मीदवारों को ₹1000 की राशि का भुगतान किया जाएगा लेकिन इस लिस्ट में सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के नाम दर्ज किए गए हैं जिन्होंने श्रम योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर 2021 से पूर्व पंजीकरण कार्य को पूर्ण किया था।
ई श्रम कार्ड पेंशन स्टेटस चेक 2023
ई श्रम योजना जिसे पेंशन योजना के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत जिन सभी ई श्रम कार्ड धारकों की आयु 60 वर्ष से अधिक है उन सभी के लिए प्रत्येक माह ₹3000 की पेंशन राशि का भुगतान किया जाता है अगर आप भी ई श्रम कार्ड धारक हैं और आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक है तो आपके खाते में भारत सरकार द्वारा ₹3000 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है |
सभी उम्मीदवार जल्द से जल्द हमारे इस लेख में प्रदान की गई लिंक की सहायता से पेंशन स्टेटस चेक कर सकते हैं यदि आपके खाते में अभी तक पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया गया है तो जल्द से जल्द नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर ई श्रम कार्ड ई केवाईसी वेरीफिकेशन को पूर्ण करें।
ई श्रम कार्ड स्टेटस चेक करने हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
ई श्रम योजना के अंतर्गत प्रदान की गई भरण-पोषण भत्ता की राशि का स्टेटस चेक करने हेतु प्रत्येक उम्मीदवार के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना आवश्यक है:-
- आधार कार्ड
- राशन पत्रिका
- पण कार्ड
- जन्म प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आईएफएससी कोड
- हाल ही में बिजली बिल
- पासपोर्ट के आकार की तस्वीर।
ई श्रम कार्ड स्टेटस चेक कैसे करें?
- ई श्रम कार्ड भुगतान स्थिति जांच करने हेतु सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना है।
- अब हम पेज पर प्रदान की गई लिंक की सहायता से सभी उम्मीदवार लॉगइन पोर्टल खोलें।
- अब सभी उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर अगले पेज का इंतजार करें।
- अब आपके सामने ऑफिस ओपन होगा जिस पर प्रदान की गई श्रम कार्ड भुगतान स्थिति की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर नहीं विंडो लॉगइन होगी जिस पर आधार कार्ड नंबर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी सेंड विकल्प का चयन करें।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा जिसको रिक्त स्थान पर दर्ज कर सबमिट के विकल्प का चयन करें।
- इस प्रकार से आप सभी की स्क्रीन पर ई श्रम कार्ड भुगतान स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
ई श्रम कार्ड स्टेटस चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आधिकारिक वेबसाइट – https://eshram.gov.in/
ई श्रम योजना के अंतर्गत कितनी पेंशन राशि प्रदान की जाती है ?
श्रम योजना के अंतर्गत सभी श्रम कार्ड धारकों को 60 वर्ष की आयु के पश्चात ₹3000 की पेंशन राशि प्रदान की जाती है।
ई श्रम कार्ड योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
14434