Gramin Dak Sewak Result 2023: भारतीय डाक विभाग (Indian Post) ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (GDS) के 40889 पदों पर आवेदन मांगे थे। इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2023 तक पूर्ण हो चुकी है और 19 फरवरी 2023 तक आवेदन फॉर्म में संशोधन एवं सुधार हेतु अवसर प्रदान किया गया था। आवेदन प्रक्रिया काफी सरलता पूर्वक विद्यार्थियों द्वारा, इस बंपर भर्ती हेतु पूर्ण किया जा चुका है।
अब आप सभी परिणाम की जानकारी चेक करना चाहते हैं, जो कि आवेदन प्रक्रिया के 1 माह बाद जारी की जाती है। यदि आप भी आवेदन कर चुके हैं तो आप सभी के लिए इस लेख के माध्यम से परिणाम से जुड़ा विवरण जो कि मीडिया के अनुसार उपलब्ध कराया गया है, वह प्राप्त होने वाला है।
Gramin Dak Sewak Result 2023
देशभर में जीडीएस परीक्षा हेतु उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते हैं, क्योंकि यह भर्ती प्रक्रिया बिना किसी परीक्षा के दसवीं आधार पर आयोजित की जाती है, जिसमें मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को चुना जाता है। इसके लिए लाखों विद्यार्थी आवेदन के उपरांत परिणाम की जानकारी चाहते हैं। जो कि मार्च के दूसरे सप्ताह में रिलीज किया जाने वाला है जिसे विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक करते हुए प्राप्त कर पाएंगे।
आर्टिकल का नाम | ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट 2023 |
विभाग का नाम | भारतीय डाक विभाग |
पद का नाम | बीपीएम, एबीपीएम और ग्रामीण डाक सेवक |
लेख श्रेणी | परिणाम की जानकारी |
पदों की संख्या | 40889+ |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | 27 से 16 फरवरी 2023 |
परिणाम | मेरिट लिस्ट के आधार पर |
आधिकारिक वेबसाइट | https://indiapostgdsonline.gov.in/ |
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित की जाती है जिसमें ऑनलाइन आवेदन और उसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होती है। यह मेरिट लिस्ट श्रेणी बार न्यूनतम योग्यता अंकों के आधार पर तैयार की जाती है, जहां पर विद्यार्थी अपने चयनित होने का विवरण जांच पाते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन
- मेरिट सूची
- दस्तावेज सत्यापन
- ये भी पढ़ें – KVS TGT PGT PRT Result 2023: केंद्रीय विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट इस तरह चेक कर पाएंगे
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 का परिणाम कब रिलीज होगा
भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा परिणाम जांचने हेतु इंतजार कर रहे हैं जिसकी सक्रिय लिंक आप मार्च के दूसरे सप्ताह में चेक करने वाले हैं। इसकी सहायता से आप मेरिट लिस्ट चेक कर पाएंगे और उसमें नाम आने पर आपके लिए नौकरी का यह सुनहरा अवसर आधिकारिक वेबसाइट द्वारा प्रदान किया जा सकता है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परिणाम 2023 की जांच कैसे करें?
भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का परिणाम रिलीज किया जाएगा, जिसे आप नीचे दी जाने वाली प्रक्रिया की सहायता से चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज उपलब्ध होगा, जहां पर आप रिजल्ट कॉर्नर पर जाएं।
- यहां पर आपके लिए “ग्रामीण डाक सेवक भर्ती रिजल्ट 2023” का चयन करना होगा।
- नए पेज पर आप मेरिट लिस्ट का चुनाव करें।
- मेरिट लिस्ट का चुनाव हो जाने के उपरांत आपके लिए सभी चयनित विद्यार्थियों का विवरण प्राप्त होगा।
- आप सभी विद्यार्थी सर्च बार की सहायता से अपना नाम मेरिट लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
जानिए कितनी मिलेगी सैलरी?
परिणाम के साथ साथ यदि आप जानना चाहते हैं कि किस पद के लिए कितना वेतनमान प्रतिमाह दिया जाने वाला है तो आप नीचे दिए गए लिस्ट विवरण को चेक कर सकते हैं-
- ब्रांच पोस्ट मास्टर – 12,000 रुपये से 29,380 रुपये तक
- एबीपीएम / डाक सेवक – 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक
भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परिणाम कब रिलीज करेगा?
भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का परिणाम मार्च 2023 में जारी किया जा सकता है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की कितनी रिक्तियां इस वर्ष जारी की गई हैं?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की कुल 40889 रिक्तियां इस बार जारी की गई थी।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का न्यूनतम कट ऑफ अंक क्या रहेगा?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का न्यूनतम कट ऑफ अंक एससी, एसटी हेतु 88 एवं ओबीसी जनरल कैटेगरी के लिए 92 रहने की संभावना है।