Home Guard Bharti 2023: होमगार्ड विभाग में यदि आप नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए राजस्थान होमगार्ड विभाग ने होमगार्ड के पदों पर 3842 वैकेंसी जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत राजस्थान के मूलनिवासी नागरिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल होकर आवेदन को पूरा कर सकते हैं जो कि 12 जनवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जा रही है |
इसके तहत उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं। यदि आप भी होमगार्ड विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर होगा जिसकी समस्त जानकारी आप इस लेख पर बने रहकर प्राप्त कर सकते हैं।
Home Guard Bharti 2023
राजस्थान होमगार्ड भर्ती का आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है जिसमें राज्य के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं इसके बाद बिना किसी परीक्षा के विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर नौकरी प्रदान की जाएगी इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों की 50 अंकों पर मेरिट तैयार की जा रही है जिसमें 25 अंक शारीरिक दक्षता परीक्षा, 20 अंक विशेष योग्यता जैसे एनसीसी, कंप्यूटर, आईटीआई, और अन्य 5 अंक मौखिक व्यक्तित्व परीक्षण के हैं।
अगर आप भी विद्यार्थी हैं और इन सब योग्यताओं को धारण करते हैं तो आपके लिए यह अच्छा अवसर होगा जिसकी आवेदन प्रक्रिया आप नीचे दिए गए निर्देश बिंदुओं के आधार पर प्राप्त करते हुए आवेदन जमा कर सकते हैं।
लेख का नाम | Home Guard Bharti 2023 |
विभाग का नाम | राजस्थान होमगार्ड विभाग |
लेख श्रेणी | सरकारी नौकरी |
पद का नाम | होमगार्ड अथवा स्वयंसेवक |
पदों की संख्या | 3842 |
योग्यता | आठवीं कक्षा उत्तीर्ण |
चयन प्रक्रिया | आवेदन, मेरिट लिस्ट |
आवेदन की तिथि | 12 जनवरी से 28 फरवरी 2023 (एक्सटेंडेड) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://home.rajasthan.gov.in/ |
होमगार्ड भर्ती 2023 हेतु पात्रता
- राजस्थान होमगार्ड विभाग में आवेदन करने वाला उम्मीदवार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवार न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास कंप्यूटर डिप्लोमा, आईटीआई सर्टिफिकेट, और एनसीसी प्रमाण पत्र, इत्यादि दस्तावेज भी होने चाहिए।
होमगार्ड भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया
राजस्थान होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले विद्यार्थी सबसे पहले मेरिट लिस्ट के आधार पर चुने जाएंगे तथा उनका शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच किया जाएगा। सभी विद्यार्थी अंत में साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन में आमंत्रित होंगे और इसी के आधार पर उन्हें खाली पदों पर नौकरी प्रदान की जाएगी।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- मेडिकल जांच
- साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन
होमगार्ड भर्ती 2023 हेतु आवेदन शुल्क
राजस्थान होमगार्ड भर्ती में छात्रों के लिए श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क के निर्धारित किया गया है, जो कुछ इस प्रकार है-
- सामान्य / ओबीसी – 250
- एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस – 200
होमगार्ड भर्ती 2023 में आवेदन हेतु दस्तावेज
राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 में ऑनलाइन आवेदन पूरा करने हेतु आप नीचे दिए गए दस्तावेज उपयोग करें-
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- 8वीं की अंकसूची
- अन्य योग्यता प्रमाण पत्र जैसे आईटीआई, स्पोर्ट कोटा, एनसीसी, और कंप्यूटर डिप्लोमा
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- जीमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र के हस्ताक्षर
होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे?
- राजस्थान होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://home.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
- होम पेज पर आप भर्ती अनुभाग पर जाएं।
- अब आप सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल का रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपके लिए राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 का चुनाव करना होगा।
- नए आवेदन फॉर्म पर जाकर, आवेदन पेज में मांगी गई जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, समस्त प्रकार के दस्तावेज इत्यादि जानकारी जमा करें।
- अंत में आप श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। अब आप अपने आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
राजस्थान होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट है – https://home.rajasthan.gov.in/
होमगार्ड भर्ती में पदों की संख्या कितनी है?
होमगार्ड भर्ती में 3842 पद जारी किए गए हैं।
होमगार्ड भर्ती की आवेदन प्रक्रिया कब समाप्त होगी?
होमगार्ड भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2023 कर दी गई है।