KVS Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष भारत भर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों संस्थानों में योग्य शिक्षकों का चयन करने हेतु विभिन्न प्रकार की भर्तियों का आयोजन किया जाता है उसी प्रकार से वर्ष 2022 में लंबे समय के पश्चात केवीएस भर्ती हेतु शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का चयन करने हेतु कुल मिलाकर 13,404 रिक्तियों को जारी किया गया था जिसके तहत आवेदन प्रक्रिया का समापन हाल ही में अभी जनवरी 2023 में किया गया है |
केवीएस समिति द्वारा जारी किए गए रिक्त पदों पर संबंधित तिथियों के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों की परीक्षाओं का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी माध्यम के जरिए 7 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2023 तक किया जा रहा है जिसके पश्चात इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थी बड़ी उत्सुकता के साथ केवीएस एडमिट कार्ड 2023 का इंतजार कर रहे हैं जो कि आपका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है क्योंकि केवीएस द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर अलग-अलग प्रवेश पत्र परीक्षा से दो-तीन दिन पूर्व जारी किए जाएंगे |
KVS Admit Card 2023
संगठन | केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
पद | पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और अन्य पद |
रिक्त पद | 13404 |
वर्ग | प्रवेश पत्र |
केवीएस परीक्षा दिनांक 2023 | 07 फरवरी से 06 मार्च 2023 तक |
चयन प्रक्रिया | सीबीटी और साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | https://kvsangathan.nic.in/ |
केवीएस एडमिट कार्ड 2023 कब जारी किए जाएंगे?
केवीएस द्वारा जारी किए गए शिक्षण एवं गैर शिक्षण विभिन्न रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों की परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2023 तक किया जा रहा है जिसके पश्चात सात आठ और 9 फरवरी को परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र को 5 फरवरी 2023 को जारी कर दिया गया था जिसके पश्चात अब प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा का आयोजन 12 से 14 फरवरी तक किया जा रहा है जिसके लिए हाल ही में अभी 10 फरवरी 2023 को इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है |
केवीएस एडमिट कार्ड हेतु आवश्यक विवरण
केवीएस द्वारा परीक्षा तिथि निर्धारण करने के साथ-साथ ही विभिन्न रिक्त पदों पर प्रवेश पत्र को भी जारी कर दिया गया है ऐसे में इस प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए प्रत्येक विद्यार्थियों के पास नीचे दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों का होना आवश्यक है:-
- आवेदन संख्या
- जन्म तिथि (दिन-माह-वर्ष प्रारूप में)
- सुरक्षा पिन
केवीएस कॉल लेटर 2023
केंद्र विद्यालय समिति द्वारा जारी किए गए शिक्षण एवं गैर शिक्षण रिक्तियों पर आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर जारी किया गया है। सभी उम्मीदवारों को इस लेख में प्रदान किए गए विवरण के अनुसार प्रत्येक तिथि के लिए अलग-अलग कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा। तत्पश्चात सभी उम्मीदवार इस कॉल लेटर का प्रिंट आउट निकलवा कर एडमिट कार्ड पर उल्लेखित रिपोर्टिंग तिथि के समय परीक्षा में उपस्थित हो। परीक्षा में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य है अन्यथा आप परीक्षा हॉल में प्रवेश प्राप्त करने से वंचित रह सकते हैं।
केवीएस सिटी इंटीमेशन स्लिप 2023
केंद्र विद्यालय समिति के द्वारा परीक्षा तिथि का निर्धारण करने के साथ-साथ ही विभिन्न रिक्त पदों पर सिटी इंटीमेशन सिलिप को भी जारी कर दिया गया है ऐसे में जो सभी विद्यार्थी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा हेतु 12 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक सम्मिलित होने जा रहे हैं उन सभी के लिए पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड का प्रयोग कर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के पश्चात सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड करना आवश्यक है। इसके पश्चात ही आप सभी एडमिट कार्ड पर उल्लेखित रिपोर्टिंग और तिथि के अनुसार परीक्षा हॉल में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
केवीएस एडमिट कार्ड 2023 उल्लेखित विवरण
केवीएस आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से विभिन्न रिक्त पदों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के पश्चात प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए उस प्रवेश पत्र पर नीचे दिए गए निम्न लिखित विवरण दर्ज देखने के लिए मिल जाएंगे:-
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- परीक्षा शहर
- वर्ग
- उप-श्रेणी
- परीक्षा तिथि
- स्थान और पूरा पता
- शिफ्ट टाइमिंग
- हाजिरी का समय
- परीक्षा का समय आदि |
केवीएस एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड कैसे करें?
- केवीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर जाना है।
- अब सभी उम्मीदवार पृष्ठ को नीचे स्क्रॉल करें और अनुभाग के तहत प्रदान की गई प्रवेश पत्र की लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के पश्चात हाल ही के अपडेट के साथ आपकी स्क्रीन पर नया पेज प्रदर्शित होगा।
- अब सभी उम्मीदवार इस नए पृष्ठ पर पंजीकरण संख्या पासवर्ड और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- सभी महत्वपूर्ण जानकारियां को दर्ज करने के पश्चात नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें |
- इस प्रकार से आप सभी की स्क्रीन पर सफलतापूर्वक केवीएस एडमिट कार्ड 2023 ओपन हो जाएगा।
- आप सभी उम्मीदवार इस प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें या भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकलवा ले।
केवीएस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आधिकारिक वेबसाइट – https://kvsangathan.nic.in/
केवीएस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु आवश्यक विवरण कौन-कौन हैं ?
• पंजीकरण संख्या/लॉगिन आईडी
• पासवर्ड/जन्म तिथि
केवीएस एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा ?
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के रिक्त पदों पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए 10 फरवरी 2023 को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।