Ladli Behna Yojana Registration: सरकार सभी महिलाओं को दे रही 1000 रुपए, यहाँ से फॉर्म भरें

Ladli Behna Yojana Registration: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को एक नई योजना “लाडली बहना योजना” के नाम से प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी गरीब महिलाओं के लिए 1000 रुपए की राशि प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त होगी |जिसकी आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक चलने वाली है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे। अगर आप भी इस योजना का रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आप इस लेख की सहायता से विवरण चेक कर सकते हैं |

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब नागरिकों के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उसी प्रकार एक बार फिर से नई योजना प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से राज्य की 23 से 60 वर्ष वाली महिला उम्मीदवारों को नामांकित किया जाएगा। आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए पात्रता सीमाएं निर्धारित की गई है, जिसके आधार पर महिला ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करते हुए इसका लाभ ले पाएंगे। यदि आप भी रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप सभी के लिए इस लेख की सहायता से समस्त विवरण प्राप्त होगा।

Ladli Behna Yojana Registration

लेख विवरणलाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
कब प्रारंभ हुई5 मार्च 2023
किसके द्वारामुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा
आयु सीमा 23 से 60 वर्ष
लाभार्थीराज्य की सभी श्रेणी की पात्र महिलाएं
आवेदन प्रारंभिक तिथि15 मार्च 2023
आवेदन अंतिम तिथि30 अप्रैल 2023
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmhelpline.in

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक तिथियां

  • योजना प्रारंभिक तिथि – 5 मार्च 2023
  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 15 मार्च 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 30 अप्रैल 2023
  • सूची जारी तिथि – 1 मई 2023
  • आपत्ति दर्ज तिथि – 1 मई से 15 मई 2023
  • आपत्ति निराकरण – 16 मई से 30 मई 2023
  • राशि स्थानांतरण तिथि – 10 जून से प्रारंभ

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता

  • आवेदन करने वाली महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन 23 से 60 वर्ष वाली महिला उम्मीदवार पूर्ण कर सकती हैं।
  • आवेदक महिला के पास आधार कार्ड, समग्र आईडी, और बैंक पासबुक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला या उसके पति के नाम पर 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • महिला की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक होती है, तो वह इस योजना के लिए अपात्र मानी जाएंगी।

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि कई जगहों पर लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों की जानकारी नहीं पहुंची है। उनके लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण होगी कि इस योजना में किस माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूर्ण होगा और कौन से दस्तावेज उपयोग में लाए जाएंगे। जिनका विवरण नीचे दिए गए बिंदुओं के आधार पर कुछ इस प्रकार है-

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • समग्र आईडी
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो इत्यादि |

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे पूरा करें?

लाडली बहना योजना की पंजीकरण प्रक्रिया अथवा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में कैंप लगाकर पूर्ण की जाएगी। इसके लिए आवेदन फॉर्म प्रदान किए जाएंगे और जिसमें हम अपना आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, एवं मांगी गई अन्य सभी जानकारी जमा करते हुए अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके उपरांत इसकी स्थिति का सत्यापन अधिकारियों द्वारा पूर्ण किया जाएगा। अंत में आवेदन की स्थिति पूर्णतया सत्य माने जाने पर हमारे लिए इस योजना से जुड़कर लाभ प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लाडली बहना योजना का पंजीकरण कब प्रारंभ किया जाएगा?

लाडली बहना योजना का पंजीकरण 15 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक होगा।

लाडली बहना योजना किस राज्यों के निवासियों हेतु चलाई जा रही है?

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं हेतु चलाई जा रही है।

लाडली बहना योजना की सहायता राशि कब भेजी जाएगी?

लाडली बहना योजना की सहायता राशि 10 जून 2023 से भेजना प्रारंभ की जाएगी।

Leave a Comment