MP Patwari Admit Card 2023: इस दिन से परीक्षा होगी शुरू, इस तरह एडमिट कार्ड कर पाएंगे डाउनलोड

MP Patwari Admit Card 2023 : एमपी पटवारी 2023 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिनों पूर्व व्यापम की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा एमपी पटवारी भर्ती 2023 में पटवारी की रिक्त सीटों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती में लगभग 9073 रिक्त पदों की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार 30 जनवरी 2023 तक किया जा सकता है। पटवारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी भर्ती 2023 की परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की जानी है जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिनों पूर्व यानी लगभग 12 मार्च 2023 को जारी की जाने की संभावना है। ध्यान रहे आपको आपका एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा एमपी पटवारी भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2023 निर्धारित की गई थी। हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा यह परीक्षा 15 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए एडमिट कार्ड कुछ दिन पूर्व ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए जाएंगे। पटवारी भर्ती 2023 परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित है। व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा यह परीक्षा दो समय अवधि में आयोजित की जाएगी।

MP Patwari Admit Card 2023

आर्टिकल का नामMP Patwari Admit Card 2023
विभाग का नाममध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल
परीक्षा का नामएमपी पटवारी परीक्षा 2023
लेख श्रेणीप्रवेश पत्र
वर्ष2023
परीक्षा तिथि15 मार्च 2023
एडमिट कार्ड रिलीजमार्च का पहला सप्ताह
रिक्तियों की संख्या6755
आधिकारिक वेबसाइटhttp://peb.mp.gov.in/

परीक्षा का समय सुबह के लिए 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके लिए आपकों परीक्षा केंद्र में रिपोर्टिंग 1 घंटे पहले करनी होगी। और परीक्षा का समय शाम के लिए दोपहर 2:30 से लेकर शाम 5:30 बजे तक तय किया गया है। जिसके लिए रिपोर्टिंग का समय लगभग 1 घंटे पहले शुरू होगा। पटवारी भर्ती 2023 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए जारी कर दिए जाएंगे। आपके एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी जिसे आप को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। आपके पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश आदि विवरण का उल्लेख किया जाएगा। एमपी पटवारी भर्ती 2023 की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है मतलब कुल 200 अंक का पेपर आएगा और अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में किसी भी तरह की कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं की जानी है।

एमपी पटवारी एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण

एमपी पटवारी भर्ती 2023 की परीक्षा 15 मार्च 2023 को मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जानी है जिसके लिए एडमिट कार्ड इसके आधिकारिक पोर्टल पर परीक्षा के कुछ समय पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। जिसे आप ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। पटवारी परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ना होगा। परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है नहीं तो उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। आपके एमपी पटवारी एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण कुछ इस प्रकार से है –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा में हाजिरी का समय
  • उम्मीदवार का फोटो
  • प्राधिकरण के हस्ताक्षर
  • परीक्षा के लिए कुछ आवश्यक/ महत्वपूर्ण निर्देश आदि।

एमपी पटवारी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

जिन उम्मीदवारों ने एमपी पटवारी भर्ती 2023 के अंतर्गत आवेदन किया है उन्हें अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में ले जाना आवश्यक है हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती 2023 के लिए एडमिट कार्ड अधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। पटवारी भर्ती 2023 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन जानकारी दर्ज कर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पटवारी एडमिट कार्ड चेक करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करें जो कि इस प्रकार से है –

  • एमपी पटवारी 2030 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की जांच करने हेतु सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • अब इस होम पेज पर आपको नवीनतम अपडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एमपी पटवारी एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां पर आपको आपकी जन्म तारीख और एप्लिकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • जानकारी पुनः जांच करने के बाद सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका पटवारी भर्ती 2023 के लिए एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • अब आप इसको डाउनलोड कर ले।
  • इसका प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रखें क्योंकि आपको यह परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा।

Note:- एमपी पटवारी भर्ती 2023 से संबंधित अत्यधिक जानकारी के लिए आप मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://peb.mp.gov.in है।

क्या एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जानी है?

नहीं, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एमपी पटवारी भर्ती 2023 की परीक्षा में किसी भी तरह की कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं की जानी है।

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन कब होगा?

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 से किया जाने वाला है।

Leave a Comment