MP Varg 3 Cut Off 2022: हमारे मध्य प्रदेश राज्य में एमपीपीईबी अर्थात मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली एमपी वर्ग 3 की परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षा के छात्रों को शिक्षा प्रदान करने हेतु योग्य एवं कुशल शिक्षकों का चुनाव करना है क्योंकि विद्यार्थी जीवन की नीव इन्हीं कक्षाओं में ( कक्षा पहली से पांचवी ) कुशल शिक्षकों द्वारा डाली जाती है और वर्ग 3 के शिक्षकों को ना केवल छात्रों को किताबी-शिक्षा प्रदान करनी होती है बल्कि उन्हें छात्रों की इस नाजुक उम्र में सही और गलत की पहचान कराते हुए लाखों अन्य शिक्षाएं प्रदान करनी रहती है | इस वर्ष हमारे राज्य मध्यप्रदेश में एमपी वर्ग 3 की परीक्षाएं 5 मार्च 2022, शनिवार को आयोजित करवाई गई थी और इस परीक्षा में लगभग 8 लाख 50 हजार उम्मीदवारों ने भाग लेकर परीक्षा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया था |
हमारे मध्य प्रदेश राज्य में एमपी वर्ग 3 की परीक्षाओं हेतु इस वर्ष 16- शहरों में परीक्षा केंद्रों का बनाए गए थे जिससे कि इस परीक्षा को बिना किसी रूकावट के साथ संपन्न करवाया जा सके | एमपीपीईबी द्वारा एमपी वर्ग 3 परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन नवंबर 2021 में जारी किया गया था एवं योग्य उम्मीदवारों ने 14 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक आवेदन किए थे और हाल ही में 5 मार्च 2022, शनिवार को एमपी वर्ग 3 की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई तथा इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 मार्च 2022 को जारी होने की आशंका जताई जा रही है एवं उसके पश्चात ही कट ऑफ मार्क्स जारी कर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा | एमपी वर्ग 3 कट ऑफ 2022 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु आप इस लेख के अंतिम शब्द तक हमारे साथ बने रहे :-
MP Varg 3 Cut Off : एमपी वर्ग 3 कट ऑफ 2022 अवलोकन :-
1. | संगठन का नाम | मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( एमपीपीईबी ) |
2. | परीक्षा का नाम | मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा |
3. | पोस्ट विवरण | MP Varg 3 Cut Off 2022 |
4. | उद्देश्य | प्राथमिक कक्षा हेतु शिक्षकों का चयन |
5. | परीक्षा तिथि | 5 मार्च 2022 शनिवार |
6. | परिणाम तिथि | जल्द ही अपडेट करेंगे ! |
7. | आधिकारिक वेबसाइट | peb.mp.gov.in |
8. | Join Our Official Group | Click Here |
एमपी वर्ग-3 परीक्षा 2022 से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी :-
- मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल/ एमपीपीईबी द्वारा आयोजित की जाने वाली एमपी वर्ग 3 की परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक कक्षा हेतु शिक्षकों का चयन किया जाता है |
- इस वर्ष एमपी वर्ग 3 की परीक्षा 5 मार्च 2022 शनिवार को आयोजित की गई थी |
- एमपी वर्ग 3 परीक्षा 2022 में 8,50,000 से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा को सफल बनाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया था |
- एमपी वर्ग 3 की परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे एवं प्रत्येक प्रश्न करना अनिवार्य था | एमपी वर्ग 3 परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न वैकल्पिक प्रश्न थे तथा उम्मीदवारों को चार विकल्प प्रदान किए गए थे |
- एमपी वर्ग 3 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी इसीलिए उम्मीदवारों को इसका बहुत लाभ मिलेगा |
- एमपी वर्ग 3 परीक्षा को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में आयोजित करवाया गया था एवं प्रश्न पत्र को हल करने हेतु पर्याप्त समय प्रदान किया गया था |
- एमपी वर्ग 3 परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को एक पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है एवं यह 2 वर्ष के लिए वैद्य रहता है |
- एमपी वर्ग 3 परीक्षा हेतु प्रयासों की सीमा तय नहीं की गई है आप जितनी बार भी चाहे इस परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं |
- एमपी वर्ग-3 परीक्षा 2022 जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं |
एमपी वर्ग 3 कट ऑफ 2022 महत्वपूर्ण तिथियां :-
1. | नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | – नवंबर 2022 |
2. | आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 14 दिसंबर 2021 |
3. | आवेदन करने की अंतिम तिथि | 1 जनवरी 2022 |
4. | परीक्षा दिनांक | 5 मार्च 2022 |
5. | परिणाम तिथि | जल्दी अपडेट करेंगे ! |
एमपी वर्ग 3 कट ऑफ 2022 (MP Varg 3 Cut Off)
एमपी वर्ग 3 कट ऑफ 2022 निम्नलिखित है :-
क्र.सं. | श्रेणी | एमपी वर्ग 3 कट-ऑफ अंक |
1. | जनरल | 90-95 अंक |
2. | ओबीसी | 85-90 अंक |
3. | एससी | 75-80 अंक |
4. | एसटी | 75-80 अंक |
एमपी वर्ग-3 कैटेगरी अनुसार योग्यता अंक
एमपी वर्ग 3 परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले एमपीपीईबी द्वारा उत्तर कुंजी लगभग तीन बार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी एवं सभी उम्मीदवारों/ छात्रों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका प्रदान किया जाता है ताकि वे अपने मन की संतुष्टि कर ले और उत्तर कुंजी से संबंधित सभी समस्याओं को सुलझा दे | अंत में एमपीपीईबी द्वारा फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाता है एवं उसके पश्चात योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है | एमपी वर्ग 3 परीक्षा को पास करने हेतु आम कैटेगरी को कम से कम 90 अंक प्राप्त करना अनिवार्य रहता है एवं एससी, एसटी, ओबीसी ,पीडब्ल्यूडी, आदि वर्गों हेतु कम से कम 75 अंक प्राप्त करना अति आवश्यक होता है | तो अब आइए एमपी वर्ग-3 परीक्षा हेतु क्वालीफाइंग मार्क्स अर्थात योग्यता अंक निम्नलिखित तालिका के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं :-
क्र. सं. | कैटेगरी/ वर्ग | न्यूनतम अंक |
1. | आम | 60 प्रतिशत |
2. | ओबीसी | 50 प्रतिशत |
3. | अनुसूचित जाति | 50 प्रतिशत |
4. | अनुसूचित जनजाति | 50 प्रतिशत |
5. | लोक निर्माण विभाग | 50 प्रतिशत |
एमपी वर्ग-3 परीक्षा का परिणाम कैसे देखें ?
एमपीपीईबी द्वारा आयोजित की गई एमपी वर्ग-3 परीक्षा का परिणाम वर्तमान समय में घोषित नहीं किया गया है तथा जैसे ही परिणाम घोषित किया जाएगा हम आपको अपडेट कर देंगे और यदि आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देखना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप पर ध्यान दें :-
- एमपी वर्ग 3 परीक्षा का कट ऑफ देखने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- एमपीपीईबी द्वारा आयोजित की गई एमपी वर्ग-3 परीक्षा हेतु आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in है |
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट प्रवेश करेंगे आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा |
- इसके पश्चात होम पेज पर आपको ” चेक एमपी वर्ग-3 एग्जाम रिजल्ट” वाले विकल्प को ढूंढना होगा |
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- इसके पश्चात उम्मीदवारों को इस नए पेज में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी |
- उम्मीदवारों को इस नए पेज में अपना रोल नंबर एवं जन्म तिथि सही-सही भरनी होगी |
- इसके पश्चात अब आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट या एंटर बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
- अब थोड़ी सी प्रोसेसिंग के पश्चात आपकी मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर आपका एमपी वर्ग 3 परीक्षा का परिणाम प्रदर्शित होने लगेगा |
- अतः अंत में आप इस पीडीएफ फाइल को सेव कर इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं |
MP Varg 3 Cut Off 2022 – FAQs
एमपी वर्ग 3 कट ऑफ 2022 देखने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
एमपी वर्ग 3 कट ऑफ 2022 देखने हेतु आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- peb.mp.gov.in
एमपी वर्ग 3 की परीक्षा कब आयोजित की गई थी ?
हमारे मध्य प्रदेश राज्य में एमपी वर्ग 3 की परीक्षा 5 मार्च 2022 शनिवार को आयोजित की गई थी |
एमपी वर्ग 3 परीक्षा 2022 का परिणाम कब घोषित किया जाएगा ?
एमपी वर्ग 3 परीक्षा 2022 का परिणाम अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक घोषित होने की आशंका जताई जा रही है |