PM Awas Yojana List 2022: तो चलिए दोस्तों अब हम आप सभी को बताते हैं कि आप किस तरह से Pradhan Mantri Awas Yojana 2022 की List में अपना नाम अपने आधार कार्ड के माध्यम से कैसे दिखते हैं l
मोदी सरकार 31 मार्च 2022 तक सभी को आवास की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत की गयी है। इस योजना की शुरुआत सभी बेघरों के अपने घर के सपने को साकार करने के उद्देश्य से की गयी है। वह सभी नागरिक जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 के लिए आवेदन किया हुआ है वह सभी आवास योजना नयी सूची की जाँच कर सकते हैं। इस लेख मे हम आपको शहरी एवं Gramin आवास योजना स्टेटस देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। आप इस लेख में आवास आवेदन की स्थिति की जाँच के चरणों को जानेंगे l
PM Aawas Yojana List 2022 Highlights
योजना का नाम | प्रधान मंत्री आवास योजना 2022 |
योजना शुरुआत तिथि | 25 जून 2015 |
किसने शुरू की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
द्वारा प्रायोजित | केंद्र सरकार |
आधिकारिक वेबसाईट | pmaymis.gov.in |
हितकारी | गरीब लोग |
उद्देश्य | गरीब लोगों को पक्का घर प्रदान करना |
पंजीकरण साल | 2022 |
पीएम आवास योजना पात्रता मापदंड / PM Awas Yojana Eligibility Criteria
आवास योजना में आवेदन करने से पहले आपके पास आपका आधार नंबर होना चाहिए, ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार नंबर अनिवार्य है। आपके पास आपके बचत बैंक खाते का होना आवश्यक है। आपके पास अपनी घरेलू आय का वास्तविक विवरण भी होना आवश्यक है।
PMAY आवश्यक दस्तावेज / PM Awas Yojana Important Documents
जो भी सरकार की इस प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करना चाहते हैं उनके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होनी चाहिए दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित हैं:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाती प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
PMAY आवेदन कैसे करें / How to Apply for PM Awas Yojana
- PMAY की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और “नागरिक मूल्यांकन” मेनू से प्रधानमंत्री आवास योजना के विकल्प का चयन करें ।
- आपको आधार कार्ड के अनुसार अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी और नाम दर्ज करना होगा और इसके बाद “चेक” बटन पर क्लिक करना होगा।
- यदि आपका आधार नंबर सही है, तो एक नया पेज खुलेगा । अगर आपके पास आधार नंबर नहीं है, तो आप PMAY के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
- आवेदन पत्र में अपने विवरण, संपर्क विवरण, वर्तमान पता, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण और आय विवरण सहित अन्य सभी भरें।
- चेकबॉक्स पर क्लिक करें जो कहता है कि “I am aware of….” और फिर आवेदन फॉर्म के अंत में “सहेजें” बटन पर क्लिक करें।
- जब आप “सहेजें” पर क्लिक करते हैं, तो आपको एक नई स्क्रीन दिखाई देगी, जहां एक एप्लिकेशन नंबर आपको दिया जाएगा, आप इसे प्रिंट कर सकते हैं ।
- आपका आवेदन पूरा हो गया है। अब आप वेबसाइट पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं l
प्रधान मंत्री आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें / How to check PM Awas Yojana List 2022
यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कर चुके है तो आप ऑनलाइन मोड में पीएम आवास योजना लिस्ट की जाँच कर सकते है। नई सूची देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा। यहाँ हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी सूची में नाम देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण सूची
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Stakeholders” सेक्शन में “IAY/PMAYG Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको दिए गए स्थान में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आप दिए गए Submit बटन पर क्लिक कर दे।
- आपकी स्क्रीन पर ग्रामीण आवास योजना सूची खुल जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास शहरी सूची
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Stakeholders” सेक्शन में “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा l
- यहाँ आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके “Show” बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी सूची आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
upvpsr Homepage | click here |
Official Telegram Group Link | click here |
प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन स्टेटस चेक कैसे करें / How to check PM Awas Yojana Status
- प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्टेटस की जांच के लिए आपको अपने पिता के नाम ,आईडी अथवा मोबाइल नंबर में से एक विकल्प को चुनना होगा।
- पिता के नाम विकल्प का चयन करने पर आपको एक नए पेज पर राज्य का नाम, जिला, शहर का नाम, स्वयं का नाम, अपने पिता का नाम, अपना स्थाई पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
- इसके बाद आप “Submit” के बटन पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके आवेदन की स्थिति आपके स्क्रीन पर प्रस्तुत हो जायेगी और आप इसमें अपना नाम आसानी से देख सकेंगे।
- दूसरी और असेसमेंट आइडी विकल्प का चयन करने पर आपको अपनी आइडी और स्थाई पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा
- जिसके माध्यम से आप आवेदन की अभी की स्थिति से अवगत हो सकते है।