PM Ujjwala Yojana: आम आदमी को जितना दो वक्त की रोटी कमाना कठिन है, उससे कहीं ज्यादा कठिन है एक गरीब महिला को उस दो वक्त की रोटी को बनाना ! उस लाचार-बेबस महिला को लकड़ियों से अपना चूल्हा जलाना कितना कठिन पड़ता है ये बात तो सिर्फ उसे ही पता है | लकड़ियों से चूल्हा जलाकर खाना बनाना हमारी माता-बहनों के साथ-साथ हमारी धरती मां के लिए भी काफी हानिकारक है इसी परिस्थिति को देखकर हमारे भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम उज्जवला योजना की घोषणा 1 मई 2016 को की गई |
हमारे देश में ऐसे कई घर हैं जिनके रसोई घर में कोई गैस कनेक्शन नहीं है जिस कारण उन घर की महिलाओं को खाना बनाने के लिए बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है |प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत भारत सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा | इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाएं उठा सकती है इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है तथा यदि किसी घर में इस योजना के तहत पहले से अन्य एलपीजी कनेक्शन है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े !!!
1. | योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना |
2. | योजना की शुरुआत | 1 मई 2016 |
3. | PMUY | Pradhan Mantri Ujjwala Yojana |
4. | प्रयोजन | खाना बनाने हेतु महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करना | |
5. | आधिकारिक वेबसाइट | http://www.pmuy.gov.in/ |
6. | विभाग | पेट्रोलियम गैस मंत्रालय |
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के मुख्य तथ्य एवं लाभ (Benefits of PM Ujjwala Yojana)
- जो परिवार इस योजना के पात्र हैं उन घर की महिलाओं के खातों में 1600 रुपए की राशि एवं घर वालों को घर वालों को EMI की सेवा भी दी जाएगी |
- गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 14.2 किलोग्राम वाले तीन प्रदान किए जाएंगे |
- मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए बीपीएल परिवारों को इस योजना के लिए आवेदन करना होगा |
- इस योजना का लाभ देश भर की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को प्राप्त होगा |
- देश भर की महिलाओं को इस योजना के तहत मुक्त एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे |
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता होना अति आवश्यक है |
महत्वपूर्ण दस्तावेज :- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं (Documents for PM Ujjwala Yojana)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड या वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- सामग्र आईडी
- बीपीएल सर्टिफिकेट पंचायत प्रधान या फिर मुनूसिपल चेयरमैन द्वारा ऑथराइज किया हुआ आदि |
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2022 के तहत राज्यों की सूची (PM Ujjwala Yojana List)
1 | आंध्र प्रदेश | 1,22,70,164 |
2 | अरुणाचल प्रदेश | 2,60,217 |
3 | असम | 64,27,614 |
4 | बिहार | 2,00,74,242 |
5 | छत्तीसगढ | 57,14,798 |
6 | गोवा | 3,02,950 |
7 | गुजरात | 1,16,29,409 |
8 | हरयाणा | 46,30,959 |
9 | हिमाचल प्रदेश | 14,27,365 |
10 | जम्मू और कश्मीर | 20,94,081 |
11 | झारखंड | 60,41,931 |
12 | कर्नाटक | 1,31,39,063 |
13 | केरल | 76,98,556 |
14 | मध्य प्रदेश | 1,47,23,864 |
15 | उत्तर प्रदेश | 3,24,75,784 |
16 | महाराष्ट्र | 2,29,62,600 |
17 | मणिपुर | 5,78,939 |
18 | मेघालय | 5,54,131 |
19 | मिजोरम | 2,26,147 |
20 | नगालैंड | 3,79,164 |
21 | उड़ीसा | 99,42,101 |
22 | पंजाब | 50,32,199 |
23 | राजस्थान | 1,31,36,591 |
24 | सिक्किम | 1,20,014 |
25 | तमिलनाडु | 1,75,21,956 |
26 | त्रिपुरा | 8,75,621 |
27 | उत्तराखंड | 19,68,773 |
28 | पश्चिम बंगाल | 2,03,67,144 |
29 | दिल्ली | 33,91,313 |
30 | चंडीगढ़ | 2,14,233 |
31 | लक्षद्वीप | 10,929 |
32 | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र | 33,91,313 |
33 | दमन और दीव | 44,958 |
34 | दादरा और नगर हवेली | 66,571 |
35 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 92,717 |
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया (PM Ujjwala Yojana Registration Process)
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | ( http://www.pmuy.gov.in/ )
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करेंगे आपके सामने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का होम पेज खुल जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको PMUY कनेक्शन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा |
- एक डायलॉग बॉक्स में आपको “इंडियन , भारत गैस एवं एचपी” जैसी गैस एजेंसियों का ऑप्शन आएगा जिसमें किसी एक का चयन कर दीजिए |
- जैसे ही आप किसी एक को चयन करते हैं आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा |
- इस नए पेज में आपको पूछी गई जानकारी जैसे डिस्ट्रीब्यूटर का नाम , आपका नाम , आपका पता , मोबाइल नंबर , पिन कोड आदि दर्ज करना होगा |
- अब आपको अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा |
- अंत में आप “APPLY” के ऑप्शन पर क्लिक कर ; प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे |
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 1.0 उज्जवला 2.0 की यात्रा :-
हमारे भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2016 में किए गए उज्ज्वला योजना में गरीब परिवारों की 5,00,00,000 महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया तथा बाद में इस लक्ष्य को संशोधित कर 8,00,00,000 कर दिया गया था | खुशी की बात तो यह है कि इस लक्ष्य को 2019 में ही हासिल कर लिया गया था | इस प्रकार वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है | इस योजना में (उज्ज्वला 2.0 के तहत) उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जिन्हें पीएमयूवाई के पहले चरण में लाभ नहीं मिल पाया था |
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के लाभ (PM Ujjwala Yojana – Benefits)
- उज्जवला 2.0 के तहत महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के साथ-साथ पहला रिफिल एवं हॉट प्लेट भारत सरकार द्वारा निशुल्क प्राप्त होगा |
- उज्जवला 2.0 में महिलाओं को राशन कार्ड या निवास प्रमाण पत्र जमा करने की जरूरत नहीं होगी एवं न्यूनतम कागजी कार्रवाई के बाद इस योजना का लाभ मिल जाएगा |
- उज्जवला 2.0 योजना से प्रतीक जरूरतमंद महिला को एलपीजी कनेक्शन प्राप्त होगा जो कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद करेगी |
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 योजना के लिए कैसे आवेदन करें? (How to apply for PM Ujjwala Yojana)
यदि आपने अब तक उज्जवला 1.0 योजना का लाभ नहीं लिया है एवं आप उज्जवला 2.0 योजना का लाभ लेने के इच्छुक हैं तू नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं तो आइए इन स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें :-
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | ( http://www.pmuy.gov.in/ )
- जैसे ही आप वेबसाइट में प्रवेश करते हैं तो ऑनलाइन आवेदन करने वाले विकल्प को चुन कर आवेदन कर सकते हैं |
- अब आगे बढ़ते हुए आप यह सिलेक्ट कीजिए कि आपको किस कंपनी का गैस कनेक्शन चाहिए | ( “इंडियन , भारत गैस एवं एचपी” आदि )
- अब आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी |
- जैसी आप अपनी सारी सही जानकारी भर लेंगे तो अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
- अंत में जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं तब आपके सामने आपका भरा हुआ फॉर्म होगा जिसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल ले |
- अब आप अपना फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी एलपीजी गैस एजेंसी डीलर के पास जमा कर सकते हैं |
upvpsr Homepage | click here |
Official Telegram Group Link | click here |
PM Ujjwala Yojana – FAQs
पीएमयूवाई का फुल फॉर्म क्या है ?
PMUY = PRADHAN MANTRI UJJAWALA YOJANA
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
18002333555 या 1906
पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत कब हुई थी ?
पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी |
hamare pass gas chulha nahin hai Sar