Railway Recruitment: हमारे देश के लाखों नौजवानों का सपना होता है कि वे इंडियन रेलवे में कार्य कर देश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें और जैसे कि आप सब जानते हैं कि भारतीय रेलवे को दुनिया का सबसे बड़ा परिवहन नेटवर्क माना जाता है तो जाहिर सी बात है कि इसमें प्रत्येक वर्ष हजारों पदों पर रिक्तियां जारी की जाती है जिसमें हमारे देश के लाखों योग्य एवं कर्मठ युवाओं को उनका सपना पूरा करने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जाता है (Railway Recruitment) आपको यह जानकर बहुत ही प्रसन्नता महसूस होगी कि हाल ही में भारतीय रेलवे द्वारा कुछ पदों पर रिक्तियां जारी की गई है जिसमें योग्य एवं कौशल युवाओं का चयन किया जाएगा |
हम आपको बता दें कि हाल ही में इंडियन रेलवे द्वारा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में ग्रुप सी के कई पदों पर रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है | इस भर्ती में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 21 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है तथा आपको यह जानकर खुशी होगी कि इंडियन रेलवे के अनुसार अभ्यर्थियों की नियुक्ति स्पोर्ट्स कोटा के तहत ही की जावेगी | हम आपको बता दें कि इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा जल्द से जल्द आप इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं और यदि आप भारतीय रेलवे में जाने का अनमोल सपना देखते हैं और इस भर्ती से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े और समझे :-
रेलवे रिक्रूटमेंट 2022 अवलोकन (Railway Recruitment Overview)
1 | विभाग | भारतीय रेल विभाग इंडियन रेलवेज |
2 | नोटिफिकेशन जारी किया गया | साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा |
3 | सन | 2022 |
4 | पदों की संख्या | कुल 21 पद |
5 | आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 19 फरवरी 2022 |
6 | आवेदन करने की अंतिम तिथि | 12 मार्च 2022 (*tentative) |
7 | आधिकारिक वेबसाइट | secr.indianrailways.gov.in |
Railway Recruitment आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज :-
- आवेदन कर्ता की 10वीं की अंकसूची
- आवेदन कर्ता की 12वीं की अंकसूची
- आवेदन कर्ता का सपोर्ट सर्टिफिकेट
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- आवेदन कर्ता की पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन कर्ता के हस्ताक्षर
- आवेदन कर्ता का जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आवेदन कर्ता का निवास प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन
- वैक्सीन सर्टिफिकेट आदि |
इंडियन रेलवे रिक्रूटमेंट 2022 पात्रता मानदंड (Railway Recruitment Eligibility Criteria)
- आवेदन कर्ता आवश्यक रूप से भारत देश का मूल निवासी होना अनिवार्य है |
- इस भर्ती हेतु केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने किसी भी राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट में भाग लिया हो |
- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे के ग्रुप सी के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है |
- आवेदन करने वाले व्यक्ति ने कक्षा दसवीं में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हो |
- आवेदन कर्ता की आयु 19 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है तथा वर्ग अनुसार आयु सीमा में छूट मिलने की आशंका भी जताई जा रही है |
- जैसे कि इंडियन रेलवे को दुनिया का सबसे बड़ा परिवहन नेटवर्क माना जाता है इसीलिए सुरक्षा की दृष्टि से उम्मीदवारों को वैक्सीन के दोनों डोज कंप्लीट करवाना अति आवश्यक है |
- यदि आप इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आवश्यक रूप से आपके पास किसी भी खेल का नेशनल या इंटरनेशनल स्पोर्ट सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है |
- इस भर्ती से जुड़े अन्य पात्रता मानदंड हेतु आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं ; आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in है |
Railway Recruitment 2022 से जुड़ी आवश्यक जानकारी निम्नलिखित है :-
- शैक्षणिक योग्यता :-
- कक्षा दसवीं = न्यूनतम 50% अंकों से पास होना अनिवार्य |
- स्पोर्ट्स कोटा = राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय और इंट्रा नेशनल स्पोर्ट्स इवेंट में सम्मानित होने का प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है |
- आयु सीमा :-
- न्यूनतम आयु = 19 वर्ष
- अधिकतम आयु = 24 वर्ष
- उम्मीदवारों को उनके वर्गों के अनुसार आयु में छूट मिलने की आशंका भी जताई जा रही है |
- महत्वपूर्ण तिथियां :-
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि = 19 फरवरी 2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि = 12 मार्च 2022 (*tentative)
- परीक्षा दिनांक = जल्द ही अपडेट करेंगे |
- मासिक वेतन :-
- जैसे कि यह एक ग्रुप-सी की नौकरी है तो आवेदन कर्ताओं का वेतन निम्नलिखित हो सकता है :-
- न्यूनतम वेतन = लगभग 5,200 रुपये
- अधिकतम वेतन = लगभग 20,200 रुपये
- जैसे कि यह एक ग्रुप-सी की नौकरी है तो आवेदन कर्ताओं का वेतन निम्नलिखित हो सकता है :-
- आवेदन शुल्क :-
- ओबीसी = लगभग 100 रुपए
- जनरल = लगभग 100 रुपए
- एससी = लगभग 50 रुपए
- एसटी = लगभग 50 रुपए |
इंडियन रेलवे की जॉन सूची :-
Railway Recruitment: हम आपको बता दें कि 27 जुलाई 2019 के पश्चात भारतीय रेलवे में मंडल की संख्या 17 से 18 हो गई है क्योंकि दक्षिण तटीय रेलवे मंडल को भी इसमें जोड़ लिया गया है तथा इंडियन रेलवे जोन सूची निम्नलिखित है :-
- मध्य रेलवे
- उत्तर रेलवे
- पूर्वोत्तर रेलवे
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
- पूर्व रेलवे
- दक्षिण पूर्व रेलवे
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
- दक्षिण रेलवे
- पश्चिम रेलवे
- दक्षिण पश्चिम रेलवे
- उत्तर पश्चिम रेलवे
- पश्चिम मध्य रेलवे
- उत्तर मध्य रेलवे
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
- पूर्व तटीय रेलवे
- पूर्व मध्य रेलवे
- मेट्रो रेल
- दक्षिण तटीय रेलवे |
Railway Recruitment हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Railway Recruitment: यदि आपके पास स्वयं का राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय और इंट्रा नेशनल स्पोर्ट्स इवेंट में सम्मिलित होने का सर्टिफिकेट है और आप इस भर्ती हेतु संपूर्ण पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तथा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ और समझ लिया है तथा इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आपेक्षित स्टेप्स को फॉलो कर आप सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं :-
- यदि आप इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आपको इस आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा |
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करेंगे आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपको एक लिंक प्राप्त होगी और अब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे |
- उम्मीदवारों/ अभ्यार्थियों के द्वारा जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया जाएगा उनको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- इसके पश्चात नए पेज पर आपको इस भर्ती हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होगा |
- इस इस आवेदन पत्र में मांगी गई आपकी संपूर्ण आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और एक बार अपने द्वारा भरी गई जानकारी की जांच कर ले |
- इसके पश्चात अब आप अपने आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के पश्चात इस एप्लीकेशन फॉर्म को कंप्लीट कर सकते हैं |
- अब आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट या एंटर बटन पर क्लिक कर इस भर्ती हेतु सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे |
- अतः अंत में आप अपने आवेदन पत्र को सेव कर ; उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं तथा भविष्य के लिए उसे संभाल कर भी रख सकते हैं |
Railway Recruitment 2022 – FAQs
भारतीय रेलवे द्वारा निकाली गई साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ग्रुप-सी की भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
भारतीय रेलवे द्वारा निकाली गई साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ग्रुप-सी की भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in है |
इस भर्ती में आवेदन करने हेतु सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या है ?
इस भर्ती में आवेदन करने हेतु सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में आपका स्पोर्ट सर्टिफिकेट है तथा हम आपको बता दें कि यदि आप इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आवश्यक रूप से आपका किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय और इंट्रा नेशनल स्पोर्ट्स इवेंट में सम्मानित होना अति आवश्यक है |
इस भर्ती में आवेदन करने हेतु प्रारंभिक तिथि , अंतिम तिथि एवं रिक्त पदों की संख्या क्या है ?
1). आवेदन करने हेतु प्रारंभिक तिथि = 19 फरवरी 2022
2). आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि = 12 मार्च 2022 (*tentative)
3). कुल रिक्त पदों की संख्या = लगभग 21 पद