Ration Card List 2022 : जैसा कि आप सब जानते हैं कि एक मिडिल क्लास या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए राशन कार्ड एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है और यदि आपने अभी तक अपना राशन कार्ड नहीं बनवाया था या आप अभी तक अपनी राशन कार्ड बनवाने में वंचित थे तो अब जल्द ही आप अपना यूपी राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते हैं तथा हाल ही में यूपी राशन कार्ड हेतु जिन लोगों ने आवेदन किए थे उनकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है जिसकी विस्तृत जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं और यदि यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 में आपका नाम जारी हो चुका है तो आपका राशन कार्ड भी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा |
यदि आप हमारे उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं तो आपको आपकी योग्यता तथा पात्रता अनुसार अलग-अलग प्रकार की राशन कार्ड प्राप्त होंगे और इन राशन कार्ड के अलग-अलग लाभ है तथा हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में बीपीएल, एपीएल एवं एएवाय आदि प्रकार के राशन कार्ड उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों को प्रदान किए जाते हैं और इन राशन कार्ड के माध्यम से अपनी पात्रता अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य की उचित मूल्य दुकानों पर नागरिक बहुत ही कम पैसों में घर का राशन प्राप्त करते हैं | यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं और यूपी राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते हैं तथा यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप को ध्यान पूर्वक हमारे साथ अंत तक बने रहने की आवश्यकता है :-
Ration Card List अवलोकन :-
1 | लेख विवरण | Ration Card List |
2 | योजना का नाम | यूपी राशन कार्ड (UP Ration Card) |
3 | साल | 2021-22 |
4 | राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
5 | विभाग | खाद्य एवं रसद विभाग |
6 | लाभ | राज्य की नागरिकता |
7 | उददेश्य | राज्य के लोगों को कम दाम में खाद्य सुरक्षा प्रदान करना |
8 | आधिकारिक वेबसाइट | fcs.up.gov.in |
9 | Join Our Official Group | Click Here |
Ration Card List हेतु आवश्यक दस्तावेज :-
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- आवेदन कर्ता का आय प्रमाण पत्र
- आवेदन कर्ता की पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन कर्ता का पैन कार्ड
- आवेदन कर्ता का गैस कनेक्शन
- आवेदन कर्ता का मोबाइल नंबर
- आवेदन कर्ता का बिजली बिल
- आवेदन कर्ता का मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि |
Ration Card के प्रकार :-
हमारे उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों के उनकी पात्रता अनुसार अलग-अलग प्रकार की राशन कार्ड बनाए जाते हैं तथा इन राशन कार्ड का विवरण निम्नलिखित है :-
- एपीएल राशन कार्ड :- यह राशन कार्ड हमारे उत्तर प्रदेश राज्य के उन नागरिकों के बनाए जाते हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं तथा एपीएल राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा प्रतिमाह लगभग 15 किलो ग्राम राशन प्रदान किया जाता है |
- बीपीएल राशन कार्ड :- हमारे उत्तर प्रदेश राज्य के उन नागरिकों के बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं तथा इन लोगों की वार्षिक आय ₹10000 से अधिक नहीं होती उन्हें बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं तथा प्रतिमाह लगभग 25 किलोग्राम राशन उपलब्ध करवाया जाता है |
- ए ए वाय राशन कार्ड :- यह राशन कार्ड हमारे उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों के लिए जारी किए जाते हैं जिनके पास किसी प्रकार का रोजगार नहीं है तथा वे असहाय और किसी प्रकार के कार्य करने योग्य नहीं है एवं वे गरीबी रेखा से भी नीचे का जीवन यापन कर रहे हैं उन्हें सरकार द्वारा इस राशन कार्ड के माध्यम से लगभग 35 किलोग्राम राशन हर माह उपलब्ध करवाया जाता है |
क्र.सं. | यूपी राशन कार्ड | सांख्यिकी |
1 | कुल एनएफएसए कार्ड 34102564 | कुल लाभार्थी – 149963629 |
2 | कुल पीएचएच कार्ड 30007971 | कुल लाभार्थी – 133678317 |
3 | कुल एएवाय कार्ड 4094593 | कुल लाभार्थी – 16285312 |
Ration Card में नए सदस्यों के नाम जोड़ने हेतु आवश्यक दस्तावेज :-
यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं तथा आप अपने परिवार में आए नए सदस्य का नाम अपने राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं तो निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है :-
- नवजात शिशु का नाम जोड़ने के लिए :-
- ओरिजनल राशन कार्ड |
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र |
- माता पिता का आधार कार्ड |
- परिवार वधु का नाम जोड़ने के लिए :-
- शादी का प्रमाण पत्र |
- पति का मूल राशन कार्ड |
- माता पिता के राशन कार्ड से नाम हटने का प्रमाण पत्र |
- आधार कार्ड |
Ration Card List हेतु पात्रता मानदंड :-
- यदि आप यूपी राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आपको संपूर्ण पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है |
- यूपी राशन कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 22 वर्ष होना अनिवार्य है |
- यूपी राशन कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अति आवश्यक है |
- यूपी राशन कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए आपकी स्वयं की समग्र आईडी होने अनिवार्य है |
- यूपी राशन कार्ड हेतु आवेदनकर्ता दो पहिया तीन पहिया चार पहिया के वाहन का मालिक नहीं होना चाहिए ।
- यदि आप यूपी राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आपके परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए |
- यूपी राशन कार्ड से जोड़ने पात्रता मानदंडों की जानकारी हेतु आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं |
UP Ration Card List 2022 कैसे देखें ?
यदि आप ने हाल ही में यूपी राशन कार्ड 2022 हेतु आवेदन किया था तथा अब आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना होगा :-
- यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा |
- जैसे ही आप अधिकारी करेंगे आपके सामने यूपी राशन कार्ड लिस्ट हेतु होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब आपको ” रेशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम” की लिंक पर क्लिक करना |
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने ड्रॉपडाउन-की ओपन होगी |
- अब आपको अपने जिले का नाम एवं शहर के नाम का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात उम्मीदवारों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रवार के अनुसार पास के विक्रेता का नाम चयन करना होगा |
- अब आपको सूची में अपना नाम खोजना होगा और आशा है कि आपका यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 नाम आया है |
- अतः अब आप भविष्य के रेफरल हेतु आप अपनी राशन कार्ड का प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं |
UP Ration Card List 2022 :-
हम आपको बता दें कि निम्नलिखित तालिका अनुसार आपको आपकी योग्यता अनुसार यूपी राशन कार्ड प्रदान किए जाएंगे :-
क्र सं . | राशन कार्ड का नाम | राशन कार्ड का रंग | लाभार्थी | लाभ |
1 . | एपीएल राशन कार्ड | पीला | गरीबी रेखा से ऊपर | 23 किलो गेहूं : 12 किलो चावल: 3 लीटर केरोसीन आदि | |
2 . | अन्नपूर्णा राशन कार्ड | हरा | वृद्ध व्यक्ति हेतु | 10 किलो गेहूं : 500 ग्राम शक्कर : 1 किलो नमक : सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएगी | |
3 . | बीपीएल राशन कार्ड | सफेद | वार्षिक आय 9000 से अधिक नहीं होनी चाहिए | 23 किलो गेहूं : 12 किलो चावल : 700 ग्राम चीनी : 3 लीटर केरोसिन आदि | |
4 . | ए ए वाय राशन कार्ड | लाल | अति गरीबी रेखा | 35 किलो गेहूं ₹2 प्रति किलो : 700 ग्राम चीनी : ₹3 प्रति किलो : एलपीजी धारक हेतु 5 लीटर केरोसिन आदि | |
Ration Card List 2022 – FAQs
Ration Card List 2022 में नाम देखने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
Ration Card List 2022 में नाम देखने हेतु आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- fcs.up.gov.in
Ration Card के कितने प्रकार हैं ?
यूपी राशन कार्ड के निम्नलिखित चार प्रकार हैं :-
1= एपीएल राशन कार्ड
2= अन्नपूर्णा राशन कार्ड
3= बीपीएल राशन कार्ड
4 = ए ए वाय राशन कार्ड
हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में Ration Card List किस विभाग द्वारा जारी की जाएगी ?
हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में Ration Card List 2022 खाद्य एवं रसद विभाग विभाग द्वारा जारी की जाएगी |