Ration Card List: यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर या मध्यम वर्गीय परिवार के निवासी हैं तो जाहिर सी बात है कि आप राशन कार्ड के बारे में थोड़ा बहुत तो जानते ही होंगे तथा हम आपको बता दें कि हमारे उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड नागरिकों के परिवार की संख्या एवं उनकी आय के अनुसार प्रदान किए जाते हैं | साधारणतः यूपी राशन कार्ड तीन प्रकार के होते हैं एपीएल बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड | राशन कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भारतीय उचित मूल्य दुकान पर बहुत ही कम दाम पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है जिसमें आपको हर महीने दाल, गेहूँ, चाँवल, चीनी, कैरोसीन आदि जैसी खाद्य वस्तुएँ प्रदान की जाती है |
खाद एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आवेदन कर्ताओं के राशन कार्ड उनकी आर्थिक स्थिति एवं मासिक वेतन को ध्यान में रखकर जारी किए जाते हैं | हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी माना जाता है एवं कई सरकारी योजना का लाभ लेने हेतु राशन कार्ड का प्रयोग किया जाता है | यदि आप ने यूपी राशन कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन करवा दिया था तो जल्द ही आप सूची में अपना नाम देख सकते हैं एवं अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं | यूपी राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन लिस्ट 2022 से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी हेतु आप ध्यान पूर्वक इस लेख में अंत तक बने रहे |
यूपी राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन लिस्ट अवलोकन (Ration Card List Overview)
1 | योजना का नाम | Ration Card List |
2 | डिपार्टमेंट | खाद्य एवं रसद विभाग उत्तरप्रदेश |
3 | राशन कार्ड के प्रकार | एपीएल , बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड |
4 | उद्देश्य | कम दाम में राशन उपलब्ध करना |
5 | आवेदन की शुरुआत | पुरे वर्ष |
6 | आखिरी तारीख | कोई सीमा नहीं |
7 | सन | 2021-22 |
8 | लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
9 | आवेदन प्रकार | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
10 | आधिकारिक वेबसाइट | https://fcs.up.gov.in |
11 | Join Our Official Group | Click Here |
यूपी राशन कार्ड के प्रकार (Types of Ration Card)
हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में राशन कार्ड के विभिन्न प्रकार होते हैं एवं आपकी आय और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर आपको अलग-अलग प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं तथा इन सभी राशन कार्ड का अपना अलग-अलग महत्वपूर्ण उद्देश्य रहता है | यूपी राशन कार्ड के निम्नलिखित तीन प्रकार हैं :-
- एपीएल राशन कार्ड :- एपीएल राशन कार्ड हमारे उत्तर प्रदेश राज्य के उन परिवारों को जारी किए जाते हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन यापन कर रहे हैं एवं उनकी बाढ़ से काय 10,000 रुपए से अधिक है | यदि आप एपीएल राशन हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आप इसकी पात्रता मानदंड की संपूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए नोटिफिकेशन के माध्यम से ले सकते हैं |
- बीपीएल राशन कार्ड :- बीपीएल राशन कार्ड हमारे उत्तर प्रदेश के उन नागरिकों के लिए जारी किए जाते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं तथा जिन परिवारों की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम आय से भी कम है वे बीपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते हैं एवं सरकार द्वारा निकाली गई असीमित योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं | हम आपको बता दें यदि आप बीपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बीपीएल कार्ड हेतु पात्रता मानदंड की जानकारी प्राप्त कर लें |
- अंत्योदय राशन कार्ड :- अंत्योदय राशन कार्ड हमारे उत्तर प्रदेश राज्य के उन नागरिकों के लिए जारी किए जाते हैं जो अति गरीबी रेखा में अपना जीवन यापन कर रहे हैं तथा जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है उनके लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी किए जाते हैं तथा यह राशन कार्ड पीले रंग के होते हैं और अधिकांश दिहाड़ी मजदूरों हेतु इस राशन कार्ड को जारी किया जाता है | उत्तर प्रदेश सरकार इस राशन कार्ड के माध्यम से बेसहारों की सहायता हेतु कुछ पेंशन राशि भी प्रदान करती है जिससे कि इन अति गरीबी रेखा वाले लोगों का जीवन यापन हो सके | यदि आप अंत्योदय राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इससे जुड़ी संपूर्ण पात्रता मानदंडों की जानकारी प्राप्त कर लें तथा उसके पश्चात ही आवेदन करें |
- यूपी राशन कार्ड डाटा (*tentative) :-
1 | कुल अंत्योदय कार्ड | 4091279 |
2 | कुल अंत्योदय लाभार्थी | 12837114 |
3 | कुल पात्र घरेलू कार्ड | 31710750 |
4 | कुल पात्र पात्र घरेलू लाभार्थी | 125983531 |
यूपी राशन कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents for Ration Card)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- गैस कनेक्शन डिटेल्स
- जातिप्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर आदि |
यूपी राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़ने हेतु आवश्यक दस्तावेज :-
🙂 नवजात शिशु का नाम जोड़ने हेतु :-
- ओरिजिनल राशन कार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड |
🙂 परिवार वधू का नाम जोड़ने हेतु :-
- शादी का प्रमाण पत्र
- पति का मूल राशन कार्ड
- माता-पिता के राशन कार्ड से नाम छूटने का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड |
Ration Card के उपयोग :-
हमारे उत्तर प्रदेश राज्य के लोगों को बता दें कि यूपी राशन कार्ड के अनगिनत लाभ है तथा आपका यह यूपी राशन कार्ड कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अति आवश्यक दस्तावेज भी माना जाता है | यूपी राशन कार्ड के कुछ उपयोग निम्नलिखित है :-
- गैस कनेक्शन लेने के लिए
- एफपीएस से रियायती दरों पर राशन प्राप्त करने के लिए
- पासपोर्ट बनवाने के लिए
- बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए
- जीवन बीमा लेने के लिए
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए
- मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए
- सिम कार्ड खरीदने के लिए
- स्कूल कॉलेज के लिए
- कोर्ट कचहरी के लिए
- अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए
- स्कॉलरशिप लेने के लिए आदि |
यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 कैसे देखें? (How to check Ration Card List)
यदि आपने यूपी राशन कार्ड हेतु आवेदन कर दिया है तथा अब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2022 में अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें :-
- यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 में ऑनलाइन अपना नाम देखने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट है = https://fcs.up.gov.in
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करेंगे आपके सामने उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग का होम पेज ओपन हो जाएगा ।
- अब होम पेज पर आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्रता सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
- जब आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्रता सूची की लिंक पर क्लिक कर देंगे उसके पश्चात आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा ।
- नए पेज पर आपको एक सूची दिखाई देगी तथा विभिन्न जिलों के नाम, लाभार्थियों की संख्या एवं राशन कार्ड के प्रकार आदि जैसी जानकारी इस सूची में दर्ज होगी ।
- यूपी राशन कार्ड की इस सूची के माध्यम से अब आप अपने जिले का नाम सिलेक्ट कर तामिया ब्लॉक का नाम भी सेलेक्ट कर सकते हैं ।
- इसके पश्चात अब आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा जहां सभी दुकानदारों के नाम आपकी मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेंगे ।
- अब आपको अपने दुकानदार के नाम के सामने नीले अक्षरों में दिख रही राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करना होगा ।
- जैसे ही आप राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करेंगे आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा और यहां पर आपको एक नई लिस्ट प्राप्त होगी जिसमें आप अपना नाम देख सकेंगे ।
- अतः अंत में आपकी मोबाइल एक कंप्यूटर स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित होने लगेगी तथा इस प्रकार आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 में सफलतापूर्वक अपना नाम देख सकेंगे ।
राशन कार्ड हेतु हेल्पलाइन नंबर ( राज्यवार ) :-
क्र.सं. | राज्य | हेल्पलाइन नंबर |
1. | उत्तर प्रदेश | 1967, 1800-180-0150 |
2. | मध्य प्रदेश | 1967, 181 |
3. | पश्चिम बंगाल | 1967, 1800-345-5505 |
4. | राजस्थान | 1800-180-6127 |
5. | हिमाचल प्रदेश | 1967, 1800-180-8026 |
6. | गुजरात | 1967, 1800-233-5500 |
7. | दिल्ली | 1967, 1800-110-841 |
8. | बिहार | 1800-3456-194 |
9. | छत्तीसगढ | 1967, 1800-233-3663 |
10. | कर्नाटक | 1967, 1800-425-9339 |
11. | पंजाब | 1967, 1800-3006-1313 |
यूपी राशन कार्ड 2022 हेतु फीडबैक कैसे दर्ज करें ?
यदि आपको यूपी राशन कार्ड 2022 से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या है तो हम आपको सलाह देते हैं कि आप उसके लिए अपना फीडबैक अवश्य दर्ज करवाएं जिससे कि आपको हो रही असुविधा का सुधार किया जा सके और भविष्य में इस प्रकार की किसी भी तरह की समस्या का सामना अन्य नागरिकों को ना करना पड़े । यदि आप यूपी राशन कार्ड 2022 हेतु फीडबैक देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से फीडबैक दे सकते हैं :-
- फीडबैक देने के लिए सर्वप्रथम आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर जाना होगा ।
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करेंगे आपके सामने खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश का होम पेज ओपन हो जाएगा ।
- अब होम पेज पर आपको फीडबैक वाला ऑप्शन दिखाई देगा और उस पर आपको क्लिक करना है ।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा ।
- इसके पश्चात नए पेज पर आपको मांगी गई आवश्यक जानकारी एवं अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी ।
- अतः अंत में आप सबमिट या एंटर बटन पर क्लिक कर सफलतापूर्वक यूपी राशन कार्ड 2022 हेतु अपनी शिकायत एवं फीडबैक दर्ज कर सकते हैं ।
Ration Card List 2022 – FAQs
यूपी राशन कार्ड हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
यूपी राशन कार्ड हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in है |
यूपी राशन कार्ड हेतु हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
यूपी राशन कार्ड हेतु हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित है :-
1). 1967
2). 1800-180-0150
उत्तर प्रदेश राज्य में राशन कार्ड किस विभाग के द्वारा जारी किए जाते हैं एवं यूपी राशन कार्ड के कितने प्रकार हैं ?
उत्तर प्रदेश राज्य में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आम नागरिकों के लिए राशन कार्ड जारी किए जाते हैं | यूपी राशन कार्ड 2022 के निम्नलिखित प्रकार हैं :-
1). एपीएल राशन कार्ड
2). बीपीएल राशन कार्ड
3). अंत्योदय राशन कार्ड |