RRB Group D Normalization: रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा वर्ष 2019 में आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हेतु कुल मिलाकर 10,3679 रिक्तियों को जारी किया गया था। जिसके तहत आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन सभी परीक्षा केंद्रों पर 17 अगस्त 2022 से लेकर 11 अक्टूबर 2022 तक कुल मिलाकर 5 चरणों में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में हमारे देश के लगभग 1.50 करोड़ उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे |
इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड में न्यूनतम योग्यता अंकों की गणना के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है जिसके तहत जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम योग्यता अंक के बराबर या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए योग्यता सूची के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आरआरबी भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के लिए पर्सेंटाइल स्कोर की गणना के लिए नियम भी निर्धारित किए हैं। जिसकी विस्तार पूर्वक जानकारी इस लेख में प्रदान की गई है।
RRB Group D Normalization 2022
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की गई ग्रुप डी की भर्ती में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के लिए बता दें आरआरबी के द्वारा न्यूनतम योग्यता अंको को जारी करने के साथ साथ ही एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है जिसके तहत नोटिस के अनुसार न्यूनतम योग्यता अंको की गणना के लिए आरआरबी द्वारा मानकीय गणितीय सूत्र जारी किया गया है इसके तहत ही परीक्षा के लिए पर्सेंटाइल स्कोर की गणना के लिए नियम भी निर्धारित किए हैं। इस नियम के आधार पर मानक गणितीय सूत्र का उपयोग करके आधार शिफ्ट में कच्चे अंकों के परिपेक्ष द्वारा सामान्यीकृत अंको की गणना की जाएगी।
आरआरबी बोर्ड द्वारा जारी किए गए नॉर्मलाइजेशन सूत्र के अनुसार ही सभी विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक एवं कट ऑफ मार्क्स को जारी किया जाएगा। इस लेख में प्रदान की गई जानकारी के माध्यम से आप सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्यीकरण विधी एवं उसकी सूत्र की जानकारी प्रदान की गई है साथ ही आप सभी न्यूनतम योग्यता अंक एवं कट ऑफ मार्क्स की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी न्यूनतम योग्यता अंक नियम
आरआरबी के द्वारा ग्रुप डी की परीक्षा में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है जिसके तहत आप सभी के लिए न्यूनतम योग्यता अंकों को जारी कर दिया गया है आरआरबी के द्वारा कई कारकों पर विचार करके अंतिम फाइनल मेरिट लिस्ट को जारी किया जा रहा है |
जिसके तहत सभी विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक के नियम के साथ न्यूनतम योग्यता अंकों को जारी किया गया है जो कि अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस के लिए 40% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 30% अंक। दूसरे चरण में अंतिम मेरिट सूची में नाम दर्ज करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए शॉर्टलिस्टिंग बोर्ड द्वारा उपयोग की जाने वाली सामान्यीकरण पद्धति के आधार पर की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला
आरआरबी ग्रुप डी न्यूनतम योग्यता अंक एवं कट ऑफ मार्क्स को जारी कर दिया गया है जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को सामान्य करण की प्रक्रिया करने के लिए गणितीय मानक सूत्र को जारी किया गया है जो कि यह सूत्र आपको नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से प्रदान किया गया है:-
- Xn = एक उम्मीदवार का सामान्यीकृत स्कोर
- S2 = आधार सत्र के अपरिष्कृत अंकों का मानक विचलन
- S1 = उम्मीदवार सत्र के कच्चे अंकों का मानक विचलन
- X = उम्मीदवार के रॉ मार्क्स जिन्हें नॉर्मलाइज किया जाना है
- Xav = उम्मीदवार सत्र के कच्चे अंकों का औसत
- यव = आधार सत्र के अपरिष्कृत अंकों का औसत
आरआरबी ग्रुप डी न्यूनतम योग्यता 2022
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा मानक गणितीय समीकरण सूत्र जारी करने के पश्चात ही सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंको को भी जारी कर दिया गया है जो कि सभी श्रेणीवार उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग जारी किए हैं इसकी संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई तालिका के माध्यम से प्रदान की गई है:-
सामान्य | 40% |
ईडब्ल्यूएस | 40% |
ओबीसी | 30% |
अनुसूचित जाति | 30% |
अनुसूचित जनजाति | 25% |
आरआरबी ग्रुप डी कट ऑफ मार्क्स 2022
रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा परिणाम को जारी करने के साथ साथ ही सभी श्रेणीवार और क्षेत्रवार कट ऑफ मार्क्स को भी जारी कर दिया गया है जिसकी संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई तालिका के माध्यम से प्रदान की गई है:-
सामान्य | 70 से 75 |
ईडब्ल्यूएस | 68 से 73 |
ओबीसी | 65 से 70 |
अनुसूचित जाति | 60 से 65 |
अनुसूचित जनजाति | 55 से 60 |
आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 को कब जारी किया गया है ?
आरआरबी के द्वारा ग्रुप डी परिणाम मेरिट लिस्ट एवं कट ऑफ मार्क्स के साथ 27 दिसंबर 2022 को सफलतापूर्वक जारी किया गया है।
आरआरबी ग्रुप डी न्यूनतम योग्यता अंको की गणना कैसे की जाएगी ?
आरआरबी ग्रुप डी न्यूनतम अंकों की गणना मानक गणितीय सूत्र का उपयोग करके की जाएगी।