UP Board Time Table: उत्तर प्रदेश में चुनाव का माहौल है और इस चुनावी माहौल में जितनी चिंता किसी नेता को चुनाव की है, उतनी ही चिंता एक विद्यार्थी को अपनी परीक्षाओं की है | विद्यार्थी अपने दसवीं और बारहवीं कक्षा के टाइम टेबल को लेकर काफी उत्सुक है तथा उनका मानना है कि जल्द से जल्द कक्षा 10वीं एवं 12वीं का टाइम टेबल आ जाए और वे अपनी परीक्षाओं की तैयारियों पर और जोर दे सकें |
अब हम आपको बता दे तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के अनुसार कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आगामी विधानसभा चुनाव के बाद के बाद आयोजित कराए जाएंगी | हालांकि यूपी बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की डेट शीट का भी ऐलान नहीं किया है | वही मीडिया के मुताबिक शीघ्र अति शीघ्र आगामी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो सकती है और हम आपको बता दें यूपी बोर्ड एग्जाम परीक्षा की डेट जल्दी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएंगी | यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े :-
यूपी बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल 2022 (UP Board Time Table)
क्र.सं. | बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) |
1 | परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन 2022 |
2 | डेट शीट का नाम | UP Board Time Table 2022 |
3 | कक्षा | दसवीं और बारहवीं |
4 | सत्र | 2021-22 |
5 | आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
6 | यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा कब होगी | मार्च के चौथे हफ्ते में |
एडमिट कार्ड में प्रस्तुत विवरण :-
- छात्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बोर्ड का नाम
- पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- स्कूल कोड
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र
- महत्वपूर्ण निर्देश
- विषय का कोड और नाम
- रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा का समय-सारणी आदि
यूपी बोर्ड स्कीम 2022 कक्षा 12 थ्योरी परीक्षा के लिए (*tentative):-
संभावित तारीख | पहली पाली (8:00 am – 11:15 am) | दूसरी पाली (2:00 pm- 5:15 pm) |
22 मार्च, 2022 | — | हिंदी, सामान्य हिंदी |
23 मार्च, 2022 | गायन संगीत, संगीत वाद्य, नृत्य | कृषि विज्ञान (कृषि स्ट्रीम), सामान्य बुनियादी विषय (व्यावसायिक स्ट्रीम) |
24 मार्च, 2022 | उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली | भूगोल, बहीखाता और लेखा |
25 मार्च, 2022 | सैन्य विज्ञान | गृह विज्ञान, व्यावसायिक संगठन और पत्राचार |
26 मार्च, 2022 | ड्राइंग (लेखन), ड्राइंग (तकनीकी), रंजनकला | अर्थशास्त्र और वाणिज्यिक भूगोल |
28 मार्च, 2022 | व्यावसायिक विषय (प्रथम प्रश्न पत्र) | कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र |
29 मार्च, 2022 | पाली, अरबी, फारसी | English |
30 मार्च, 2022 | व्यावसायिक विषय (दूसरा प्रश्न पत्र) | बैंकिंग तत्व, कृषि भौतिकी और जलवायु विज्ञान, कृषि जूलॉजी |
31 मार्च, 2022 | गणित और प्राथमिक सांख्यिकी | रसायन विज्ञान, इतिहास |
1 अप्रैल, 2022 | औद्योगिक संगठन | कृषि विज्ञान (व्यावसायिक), मानव विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, कृषि पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान |
2 अप्रैल, 2022 | मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र | जीव विज्ञान, गणित |
4 अप्रैल, 2022 | व्यावसायिक विषय (तीसरा प्रश्न पत्र) | समाज शास्त्र |
5 अप्रैल, 2022 | बीमा सिद्धांत और व्यवहार (वाणिज्य अनुभाग के लिए) | भौतिकी, अर्थशास्त्र |
6 अप्रैल, 2022 | व्यावसायिक विषय (चौथा प्रश्न पत्र) | संस्कृत, कृषि गणित और प्राथमिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान |
7 अप्रैल, 2022 | व्यावसायिक विषय (पाँचवाँ प्रश्न पत्र) | राजनीति विज्ञान |
यूपी बोर्ड आवश्यक निर्देश 2021-22 :-
- छात्रों को यूपी बोर्ड टाइम टेबल में दिए गए निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना आवश्यक है |
- जैसा कि हम सब जानते हैं कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल केलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं होती है तो आप से निवेदन है कि इन सब उपकरणों को परीक्षा केंद्र लेकर ना जाए |
- परीक्षा केंद्र में अपने स्कूल की आईडी एवं एडमिट कार्ड लाना अति आवश्यक है |
- यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा में सम्मिलित होने वाली सभी छात्रों से अनुरोध है कि वह अपने एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को एक बार अवश्य पढ़ें |
- परीक्षा केंद्र में सभी की सुरक्षा हेतु एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखें एवं मास्क अवश्य लगा कर आए |
छात्रों के लिए कुछ टिप्स :-
- यदि आप स्वयं के बनाए हुए नोट से अध्ययन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा |
- पिछले 3 वर्षों की प्रश्न पत्रों को एक बार अवश्य अध्ययन कर लें |
- छात्र यदि सैंपल पेपर अध्ययन करना चाहते हैं तो यह उनकी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छा साबित होगा |
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दिन कुछ भी नया सीखने का प्रयास ना करें |
- छात्र अपनी नींद पूरी अवश्य करें तथा परीक्षा के समय तंदुरुस्ती बनाए रखें |
- छात्रों से निवेदन है कि संतुलित आहार और अधिक से अधिक पानी एवं नींद की सही मात्रा ले , जो कि आपको और आपके दिमाग को फिट रखती है |
यूपी बोर्ड की परीक्षा निम्न जिलों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी :-
आगरा | अलीगढ़ | प्रयागराज | अंबेडकर नगर |
अमेठी | अमरोहा | ओरेया | आजमगढ़ |
बागपत | बलिया | बांदा | बलरामपुर बाराबंकी |
बरेली | बिजनोर | बस्ती | बहराइच |
बदायूं | बुलन्शेर | चंदूली | चित्रकूट |
इटावा | एटा | देवरिया | अयोध्या |
फर्रुखाबाद | फतेहपुर | फीरोजाबाद | गौतमबुद्धनगर |
गाजियाबाद | गाजीपुर | गोंडा | गोरखपुर |
हमीरपुर | हापुड़ | हरदोई | हाथरस |
जालोन | जोनपुर | झांसी | कन्नुज |
कानपुर देहात | कानपुर नगर | कासगंज | कोशांबी |
कुशीनगर | लक्कमपुरखीरी | ललितपुर | लखनऊ |
महाराजागंज | महोबा | मैनपुरी | मथुरा |
मऊ | मेरठ | मिर्जापुर | मुरादाबाद |
मुजफ्फरनगर | पीलीभीत | प्रतापगढ़ | रायबरेली |
रामपुर | शरनपुर | सम्भल | संत कसीर नगर |
श्रावस्ती | शामली | शाहजहाँपुर | संत रविदास नगर |
सीतापुर | सोनभद्र | वाराणसी | सिद्धार्थ नगर |
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
छात्रों को उनका एडमिट कार्ड विद्यालय से प्राप्त होगा तो छात्रों से निवेदन है कि बे अपने विद्यालय जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करें ,यदि छात्र स्वयं ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :-
- सबसे पहले छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | upmsp.edu.in
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करते हैं तब आपको होम पेज पर कोने में डाउनलोड लिखा दिखाई देगा |
- अब इसके पश्चात डाउनलोड बटन पर क्लिक करें |
- अब थोड़ी सी प्रोसेसिंग के बाद अब आपको ही डायरेक्ट किया जाएगा जहां यूपी बोर्ड का एडमिट कार्ड पोस्ट किया गया है |
- इसके पश्चात अब आपको 10वीं /12वीं एडमिट कार्ड 2022 पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपना आईडी पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर एंटर करना होगा |
- जैसे ही आप एंकर बटन पर क्लिक करते हैं तब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखना शुरू हो जाएगा ; इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर आप इसका प्रिंट निकाल सकते हैं |
UP Board Time Table 2022 – FAQs
यूपी एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
यूपी एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in है |
कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड छात्रों को कहां से प्राप्त होगा ?
कक्षा 10वीं एवं 12वीं के एडमिट कार्ड छात्रों को उनके विद्यालय प्राप्त होंगे तथा छात्रों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र लाना अति आवश्यक है |
क्या इन परीक्षाओं को ओपन बुक संपन्न कराया जा सकता है ?
जी नहीं ! किसी भी हाल में उन परीक्षाओं को ओपन बुक संपन्न नहीं कराया जाएगा तथा कोरोना की गाइडलाइन को देखते हुए छात्रों के बीच पर्याप्त दूरी रहेगी | जिस कारण छात्र एक दूसरे की आंसरकॉपी से नकल भी नहीं कर पाएंगे |